www.goltoo.in

Muzaffarpur Accident : सड़क हादसों में बेलगाम रफ़्तार ने ली चार की जान ,एक दिन में तीन सड़क दुर्घटना

April 7, 2022 | by Goltoo

images

Muzaffarpur 7 April : मुजफ्फरपुर में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन में दो बड़े हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई। पहली मनियारी थाना क्षेत्र की है। जहां सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो घायल हो गए। वहीं, दूसरा हादसा कुढ़नी थाना अंतर्गत तुर्की ओपी की है। जहां एक ट्रॉली ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी है। बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

वहीं, मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। इधर, ट्रक चालक ने भागने का प्रयास किया। लेकिन, वह पकड़ा गया। उसे ग्रामीणों ने धर दबोचा। उसकी हल्की पिटाई भी की गई। इधर, लोगों ने मामले की सूचना तुर्की पुलिस को दी।


दूसरी घटना में मुजफ्फरपुर के मनियारी थाना के भुजंगी चौक पर एक तेज रफ्तार टैंकर ने पीछे से कार में टक्कर मार दी कार सवार दो लोगों की मौत हो गई दो लोग घायल हैं. टक्कर मारने के बाद टैंकर सड़क से उतर कर पलट गई और उसमें टैंकर से तेल का रिसाव होने लगा. छोटे-छोटे गड्ढों में पेट्रोल जमा हो गए तो लाशों को सामने छोड़कर स्थानीय लोग पेट्रोल लूटने में लग गए. जिसे जो भी बर्तन डब्बे मिले उसमें भरकर पेट्रोल ले जाने लगे. लोगों की संवेदनशीलता इतनी गिर गई है कि दुर्घटना होने के बाद घायलों और और लाश की देखभाल के देखभाल की जगह सामान लूटने में लग जाते हैं. वीडियो बनाने में लग जाते हैं. सबसे महंगी चीजों में शामिल पेट्रोल हो तो सभी लूटने में लग जाए.

टैंकर का नंबर और नेपाल का है डीटीओ इसकी डिटेल निकालने में लग गए हैं.

एक मौलाना शिक्षक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई है.आज का दिन दुर्घटओं के नाम रहा.तीन ने ली एक और जान .तुर्की मधौल के पास एक नोहम्मद शकील के पुत्र गुलाम ख्वाजा जो कच्ची पक्की स्तिथ एक विद्याला में शिक्षक थे,को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया.ये घटना एक लाइन होटल के समीप तुर्की मधौल के समीप घटी. बिहार और मुजफ्फरपुर के आसपास आए दिन रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है हाइट स्पीड टैंकर,ट्रक और बाइक की दुर्घटनाओं में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.

#Muzaffarpurnews #Bihar

RELATED POSTS

View all

view all