Bihar News
Advertisements

Muzaffarpur 7 April : मुजफ्फरपुर एमएलसी इलेक्शन के रिजल्ट आ गए हैं. मुजफ्फरपुर से जेडीयू के दिनेश सिंह ने अपना वर्चस्व साबित करते हुए अपने प्रतिद्वंदी शंभू कुमार को बड़े अंतराल से हराया. दिनेश प्रसाद सिंह को वोट मिले 5174 जबकि शंभू सिंह को केवल 774 वोट मिले,तीसरे स्थान पर रहने वाले अजय कुमार यादव को केवल 21 वोट मिले. कुल वोटों की संख्या 5990 वोट दिनेश सिंह को 85% वोट मिले.आरजेडी उम्मीदवार शंभू कुमार हैं उनको केवल 774 वोट मिले.

All Images by Deepak


बिहार में 14 सीटों का परिणाम आ गया है 24 सीटों के परिणाम आने हैं. बिहार के 24 जिलों में काउंटिंग सेंटर पर गिनती की प्रक्रिया जारी है. पश्चिमी चंपारण से आरजेडी के सौरव कुमार जीते हैं. मुंगेर से आरजेडी की जीत हुई है. आरजेडी के अजय सिंह ने जेडीयू के संजय प्रसाद को हरा दिया. अब तक प्राप्त परिणामों में आरा एमएलसी सीट पर राधाचरण शाह की जीत हुई है. छपरा सीट पर निर्दलीय सच्चिदानंद राय की जीत हुई है. कटिहार एमएससी सीट पर बीजेपी प्रत्याशी अशोक अग्रवाल की जीत हुई है. मुंगेर से सीट पर रज्ड की प्रत्याशी अजय कुमार की जीत हुई है. कटिहार से प्रत्याशी रिंकू यादव की जित हुई है.


बेगूसराय के एक काउंटिंग सेंटर पर हंगामा हुआ काउंटिंग में गड़बड़ी का आरोप लगाया जा रहा था वैसे कांग्रेस उम्मीदवार 3500 वोटों से आगे चल रहे हैं. मुजफ्फरपुर की सीट से जदयू के दिनेश सिंह ने जबरदस्त जीत हासिल की है. दिनेश सिंह 4400 वोटों के अंतराल से जीते हैं. दिनेश को कुल वोट मिले 5174. आरजेडी उम्मीदवार शंभू सिंह को केवल 774 वोट ही मिले. दिनेश सिंह को वोटों का 85% वोट मिले अजय कुमार यादव को केवल 21 मतों से संतोष करना पड़ा.

Advertisements

#Muzaffarpurmlcelection #Muzaffarpurnews #dineshsingh

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.