www.goltoo.in

Bihar Crime News सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों का तांडव प्राध्यापक डॉ रवि पाठक पर कातिलाना हमला

October 31, 2023 | by Goltoo

brabu1

Muzaffarpur 31 October : Bihar Crime News सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों का तांडव राधा कृष्ण गोयनका कॉलेज में घुसकर प्रोफेसर को मारी गोली जख्मी प्रोफेसर को पहुंचाया गया अस्पताल मौके पर पहुंचे डीएसपी राम कृष्णा.

Bihar Crime News 01.11.2023 को महाविद्यालय व विश्वविद्यालय विभाग के कार्य बन्द


एसआरके गोयनका कॉलेज के प्राध्यापक डॉ रवि पाठक पर कातिलाना हमले की अतिथि प्राध्यापक संघ ने विरोध जताते हुए शीघ्र कानूनी कार्रवाई और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने कहा कि इस घटना से समस्त महाविद्यालय शिक्षकों में गहरा रोष एवं असंतोष व्याप्त हो गया। प्रशासन जल्द से जल्द कार्रवाई कर दोषियों को गिरफ्तार करें। संघ के डॉ राघव मणि, डॉ नितेश कुमार, डॉ मनी भूषण, डॉ गुंजन कुमार, डॉ बिरजू कुमार सिंह, डॉ रंजीत कुमार, डॉ दिगंबर झा, डॉ अफरोज, डॉ महेश्वर प्रसाद सिंह, डॉ शांतनु सौरभ, डॉ रवि भूषण, डॉ विपिन कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, डॉ अविनाश कुमार, आदि ने इस घटना की घोर निंदा की है।

बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई श्री राधाकृष्ण गोयनका काॅलेज, सीतामढ़ी के प्राध्यापक डॉ.रवि पाठक पर कॉलेज परिसर में हुई आज गोलीबारी की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर विचार-विमर्श हेतु बुटा की कार्यकारिणी के सदस्यों एवं आमंत्रित बुस्टा के पदाधिकारियों के साथ सम्मिलित ऑनलाइन के माध्यम से हुई आपात बैठक में उक्त घटना की सबके द्वारा मर्माहत मन से तीव्र भर्त्सना एवं निन्दा की गई। उक्त घटना के प्रतिरोध में सर्वसम्मति से कल दिनांक 01.11.2023 को महाविद्यालय व विश्वविद्यालय विभाग के कार्य बन्द रखते हुए अपने-अपने कार्य-स्थल पर काला बिल्ला लगाकर सभी शिक्षकों द्वारा धरना देने का निर्णय लिया गया।

Bihar Crime News सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों का तांडव प्राध्यापक डॉ रवि पाठक पर कातिलाना हमला
Bihar Crime News सीतामढ़ी में बेखौफ अपराधियों का तांडव प्राध्यापक डॉ रवि पाठक पर कातिलाना हमला

साथ ही विश्वविद्यालय प्रशासन एवं उच्च सक्षम प्राधिकार को विरोध-पत्र देने का भी निर्णय लिया गया। इस हेतु शिक्षक संघ द्वय के सभी शिक्षक साथियों से आग्रह किया गया है कि कल के प्रतिरोध-कार्यक्रम को पूर्ण सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे। इसकी सूचना विश्वविद्यालय-प्रशासन एवं सभी महाविद्यालयों के प्रधानाचार्यों को भी प्रेषित की गई है।

#crimenews #sitamarhi

RELATED POSTS

View all

view all