Bihar News
Advertisements

Patna 4 May : बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत Guest Teachers के सेवा नियमितीकरण की मांग तेज हो गई है। विधान परिषद की शिक्षा समिति के अध्यक्ष डॉ. रामवचन राय और संयोजक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात कर इस मुद्दे को उठाने का आश्वासन दिया है।

बिहार में Guest Teachers के नियमितीकरण की मांग तेज

राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण की मांग तेज हो गई है।

Guest Teachers
बिहार में Guest Teachers के नियमितीकरण की मांग तेज
Advertisements

बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति द्वारा की गई अनुशंसा तथा बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत द्वारा पत्र निर्गत्त करते हुए बिहार विधानमंडल की विभिन्न समितियों द्वारा की गई अनुशंसा के अनुपालन को लेकर जारी किए गए निर्देश के आलोक में राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमिति किए जाने की मांग को लेकर बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के तत्वावधान में बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालयों के अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष का एक प्रतिनिधिमंडल बिहार विधान परिषद के उपसभापति कक्ष में विधान परिषद के उपसभापति सह शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रामवचन राय तथा संयोजक डॉ. संजीव कुमार सिंह से मुलाकात की।

बिहार में Guest Teachers के नियमितीकरण की मांग तेज
बिहार में Guest Teachers के नियमितीकरण की मांग तेज

मुलाकात के दौरान शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रामवचन राय तथा संयोजक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षा समिति के अनुशंसा के आलोक में अतिथि शिक्षकों के सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर हमलोग बहुत जल्द मुख्यमंत्री से मुलाकात करेंगे । इसके अलावे बहुत जल्द शिक्षा समिति की बैठक आयोजित करते हुए शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को अतिथि शिक्षकों के सेवा नियमितीकरण को लेकर रिमाइंडर भी भेजेंगे।

बिहार में Guest Teachers के नियमितीकरण की मांग तेज
बिहार में Guest Teachers के नियमितीकरण की मांग तेज

राज्य के प्रखण्डों में खुले 211 प्रखंडस्तरीय डिग्री महाविद्यालयों में शिक्षकों की आवश्यकता को देखते हुए भी अतिथि शिक्षकों के सेवा नियमितीकरण की पहल की जाएगी । इस दौरान बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के संयोजक डॉ. सतीश कुमार दास, बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर, टीएमबीयू अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. आनन्द आजाद, केएसडीएसयू, दरभंगा अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश प्रसाद निराला तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय अतिथि शिक्षक संघ के अध्यक्ष संत कुमार उपस्थित थे ।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.