www.goltoo.in

Crime News : मधुबनी में दो महिलाओं की नृशंस हत्या से फैली सनसनी, मिली सिरकटी लाश

March 22, 2023 | by Goltoo

murder (2)
Brutal murder of two women creates sensation in Madhubani, beheaded dead body found


Madhubani 22 March : मधुबनी में सनसनीखेज मामला सामने आया है. दो महिलाओं की सिरकटी लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैलने के बाद दहशत का माहौल हो गया है. सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि अभी तक दोनों महिलाओं की लाश की पहचान नहीं हो पाई है.

लाश को देखने से प्रतीत होता है कि महिला की हत्या करने के बाद सिर को गायब कर दिया गया है. हालांकि पुलिस अभी कुछ भी बोलने से बच रही है. जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

घटना जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र का है. सुदै व अररिया ओपी थाना क्षेत्र के परसा के बीच आम बगीचे से दो महिला की लाश मिली है, जिसका सिर नहीं है. सिरकटी लाश मिलने से सनसनी फैल गई है. सूचना मिलने के बाद अररिया ओपी थाना पुलिस घटनास्थल पर पंहुचकर मामले की छानबीन में जुट गई है.

लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है. अररिया थानाध्यक्ष बलवंत कुमार ने बताया कि लोगों के द्वारा लाश मिलने की सूचना दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आम के बगीचे से शव को बरामद कर लिया है. लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई है. पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है. एक साथ दो-दो महिला की लाश मिलने से लोगों में दहशत का माहौल हो गया है.

#crimenews #Madhubani #crime

RELATED POSTS

View all

view all