Sports
Advertisements
Bihar Targetball Team Sub Junior National Targetball Championship Girls Category Final

Muzaffarpur 7 April : तेलंगाना के हैदराबाद में आयोजित सब जूनियर नेशनल टारगेटबॉल चैंपियनशिप के बालिका वर्ग में बिहार टारगेटबॉल टीम फाइनल में पहुंच गई।

ihar targetball

बिहार राज्य टारगेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया की आज हुए क्वार्टर फ़ाइनल मुकाबले में बिहार टीम ने सी.बी. एस. ई टीम को 2–0 से हराया, सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान तेलंगाना टीम को 4–1 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की है।

टीम मैनेजर एनायतुल्ला शाहिद एवम टीम कोच अभिनव आनंद ने बताया की सब जूनियर बॉयज टीम ने उत्तरप्रदेश की टीम को 6–2 से हराया, क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बिहार टीम ने कर्नाटका टीम को 9–7 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। उपलब्धि पर बिहार राज्य डेवलपमेंट कमिटी के अध्यक्ष अभिषेक कुमार, सभी जिला सचिव एवम खिलाड़ियों ने हर्ष जताया।

Advertisements

#targetball #biharnews #nationatargetball

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.