www.goltoo.in

Muzaffarpur में लापता दो चचेरी बहनों के शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

May 13, 2026 | by Goltoo

fsl12

Muzaffarpur 13 May : Muzaffarpur के रामपुर हरि थाना क्षेत्र में दो मासूम चचेरी बहनों के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। दोनों बच्चियां पिछले दो दिनों से लापता थीं। बुधवार को उनका शव घर से करीब 500 मीटर दूर एक ईंट-भट्ठे के पास मिला। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

Muzaffarpur में लापता दो चचेरी बहनों के शव मिलने से सनसनी

जानकारी के अनुसार, Muzaffarpur के मकसूदपुर पंचायत के वार्ड नंबर-6 निवासी राजेश राय की 12 वर्षीय बेटी मौसमी कुमारी और वीर चंद्र कुमार की 7 वर्षीय बेटी रुचि कुमारी 11 मई की शाम पड़ोस में आयोजित पूजा कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। इसके बाद दोनों घर वापस नहीं लौटीं।

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर बच्चियों की काफी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो रामपुर हरि थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी।

Muzaffarpur में लापता दो चचेरी बहनों के शव मिलने से सनसनी,
Muzaffarpur में लापता दो चचेरी बहनों के शव मिलने से सनसनी,

बुधवार को गांव के समीप एक ईंट-भट्ठे के पास दोनों बच्चियों के शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, शव खुले स्थान पर पड़े थे और उन्हें कुत्ते नोच रहे थे। यह भयावह दृश्य देखते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रामपुर हरि थाना की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डीएसपी ईस्ट-1 अलय वत्स ने भी घटनास्थल का जायजा लिया, जिसके बाद मामले की जांच तेज कर दी गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इधर, परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की होती तो बच्चियों की जान बच सकती थी। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

डीएसपी अलय वत्स ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल जांच के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

RELATED POSTS

View all

view all