www.goltoo.in

China Earthquake : चीन में भूकंप से तबाही: 5.2 तीव्रता के झटकों से इमारतें गिरीं, 7 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

May 18, 2026 | by Goltoo

china12

बीजिंग/लिउझोउ 18 May : चीन के गुआंग्शी क्षेत्र में 5.2 तीव्रता के Earthquake से 2 लोगों की मौत, 13 इमारतें गिरीं और 7 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए।

China Earthquake : दक्षिण-पश्चिम चीन के लिउझोउ शहर में राहत-बचाव अभियान जारी,

चीन के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र गुआंग्शी में सोमवार तड़के आए 5.2 तीव्रता के Earthquake ने भारी तबाही मचाई। भूकंप के कारण कई इमारतें क्षतिग्रस्त हुईं और कम से कम 13 भवन ढह गए। सरकारी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस आपदा में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति अब भी लापता बताया जा रहा है। प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 7,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है।

ChinaEarthquake : चीन में भूकंप से तबाही: 5.2 तीव्रता के झटकों से इमारतें गिरीं, 7 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (CENC) के मुताबिक, Earthquake सोमवार सुबह स्थानीय समयानुसार करीब 12:21 बजे गुआंग्शी झुआंग स्वायत्त क्षेत्र में आया। इसकी गहराई जमीन से लगभग 8 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई। भूकंप का केंद्र लिउझोउ शहर के आसपास माना जा रहा है, जहां कई इलाकों में झटके तेज महसूस किए गए।

ChinaEarthquake : चीन में भूकंप से तबाही: 5.2 तीव्रता के झटकों से इमारतें गिरीं, 7 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए
ChinaEarthquake : चीन में भूकंप से तबाही: 5.2 तीव्रता के झटकों से इमारतें गिरीं, 7 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर भेजे गए

सरकारी प्रसारक CCTV और समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार, भूकंप के बाद राहत एवं बचाव दलों को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों में भेजा गया। कई इमारतों के मलबे में फंसे लोगों की तलाश जारी है। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, हालांकि उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Earthquake के असर से परिवहन सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक और बुनियादी ढांचे की जांच शुरू की है ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। हालांकि, प्रारंभिक रिपोर्टों में बिजली, संचार व्यवस्था, जलापूर्ति और गैस सेवाओं को सामान्य बताया गया है।

विशेषज्ञों का कहना है कि कम गहराई वाले भूकंप अक्सर सतह पर अधिक नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में राहत एजेंसियां आफ्टरशॉक (भूकंप के बाद आने वाले झटकों) की आशंका को देखते हुए लगातार निगरानी कर रही हैं। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आधिकारिक निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

RELATED POSTS

View all

view all