Muzaffarpur District Swimming Championship संपन्न, 185 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
June 20, 2026 | by Goltoo
स्विमफिट अकादमी में आयोजित 5वीं जिला तैराकी प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के विजेताओं को मिला सम्मान
Muzaffarpur 20 June : मुजफ्फरपुर में आयोजित 5th Muzaffarpur District Swimming Championship में 185 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्गों के विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुजफ्फरपुर जिला तैराकी प्रतियोगिता संपन्न, 185 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
मुजफ्फरपुर जिला तैराकी संघ के तत्वावधान में अखाड़ाघाट स्थित एफसीआई गोदाम रोड पर स्विमफिट अकादमी में आयोजित Muzaffarpur District Swimming Championship सफलतापूर्वक संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न तैराकी क्लबों एवं विद्यालयों से कुल 185 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 65 स्वर्ण, 65 रजत और 65 कांस्य पदकों के लिए मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रोमांचक मुकाबले प्रस्तुत किए। 9 से 11 वर्ष आयु वर्ग में बालक वर्ग के प्रियांशु मिश्रा और बालिका वर्ग की वर्षा राज ने सर्वाधिक पदक जीतकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग में अक्षय कुमार बालक वर्ग के चैंपियन बने, जबकि बालिका वर्ग में अभीश्री और रूही गोयंका समान अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित की गईं।

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग में आर्यन आर्या ने बालक वर्ग में सबसे अधिक पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि बालिका वर्ग में प्रीति कुमारी ने चैंपियनशिप अपने नाम की। इसी प्रकार 19 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग में पुरुष वर्ग के शिवम कुमार तथा महिला वर्ग की निधि कुमारी ने सर्वाधिक पदक जीतकर चैंपियन बनने का सम्मान प्राप्त किया।
Muzaffarpur District Swimming Championship के समापन अवसर पर सभी विजेता प्रतिभागियों को शहर के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर उपस्थित लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन ने जिले में तैराकी खेल के प्रति बढ़ती रुचि को भी दर्शाया।
Dhinidhi Desinghu Creates History, Breaks National Record at Senior National Aquatic Championship 2026 https://t.co/StCIDxaa8y #dhinidhidesinghu #swimming pic.twitter.com/n4Ujv6rL1C
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 18, 2026
Muzaffarpur District Swimming Championship के सफल संचालन में तकनीकी पदाधिकारी के रूप में ओमप्रकाश, सनातन राज, संजय कुमार, सौरभ कुमार, उमेश कुमार, अजीत कुमार एवं स्वदेश कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन की सफलता पर जिला तैराकी संघ के चेयरमैन राजेश कुमार, अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद, सचिव कुंदन राज, स्विमफिट अकादमी के निदेशक आभाष कुमार तथा कोच कमलदेव साहनी और अजय मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
5th Muzaffarpur District Swimming Championship में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
6 से 8 वर्ष बालिका वर्ग की 25 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में प्रिशा मिश्रा ने स्वर्ण, अनुष्का ने रजत तथा अवंतिका ने कांस्य पदक जीता। 9 से 11 वर्ष आयु वर्ग की 25 मीटर फ्री स्टाइल बालक स्पर्धा में आयुष राज स्वर्ण, श्रेयांश सिंह रजत और अर्नव सिंह कांस्य पदक विजेता रहे। बालिका वर्ग में वर्षा राज ने स्वर्ण, आद्रिका आनंद ने रजत तथा मल्लिका ठाकुर ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी आयु वर्ग की 25 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धा में बालक वर्ग में प्रियांशु मिश्रा ने स्वर्ण, रियांश ने रजत और आरव राय ने कांस्य पदक जीता, जबकि बालिका वर्ग में वर्षा राज ने स्वर्ण और आद्रिका आनंद ने रजत पदक अपने नाम किया।

9 से 11 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में आयुष राज ने स्वर्ण, रेयान सिन्हा ने रजत तथा आरव राय ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 100 मीटर फ्री स्टाइल में प्रियांशु कुमार ने स्वर्ण, आयुष राज ने रजत और आरव ने कांस्य पदक जीता। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में अक्षय कुमार ने स्वर्ण, मोहम्मद अब्दुल्ला ने रजत तथा अक्षय कुमार ने कांस्य पदक हासिल किया।

15 से 18 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल बालिका स्पर्धा में प्रीति कुमारी ने स्वर्ण, ममता ने रजत और वैष्णवी राज ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग में सत्यम ने स्वर्ण, अमन राज ने रजत तथा आर्यन कुमार ने कांस्य पदक प्राप्त किया। वहीं 19 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में शिवम ने स्वर्ण, उत्कर्ष शर्मा ने रजत और धर्मेंद्र ने कांस्य पदक जीता। महिला वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में निधि कुमारी ने स्वर्ण तथा ऋचा रश्मि ने रजत पदक हासिल किया। इसके अलावा विभिन्न स्पर्धाओं में कई अन्य तैराकों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पदक अपने नाम किए।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all