www.goltoo.in

1st Bihar State Sports 2026 के लिए मुजफ्फरपुर की पुरुष व महिला बास्केटबॉल टीम घोषित।

July 29, 2026 | by Goltoo

basketball12 (1)

Muzaffarpur 29 July : 1st Bihar State Sports 2026 के लिए मुजफ्फरपुर की पुरुष व महिला बास्केटबॉल टीम घोषित। अगस्त से प्रशिक्षण, 9-12 सितंबर को राजगीर में होगी प्रतियोगिता।

Bihar State Sports 2026

खेल विभाग, बिहार और बिहार ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले 1st Bihar State Sports 2026 के लिए मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। 5 से 13 सितंबर 2026 तक आयोजित होने वाली इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुजफ्फरपुर को पुरुष और महिला दोनों वर्गों में प्रतिनिधित्व का अवसर मिला है। टीम का गठन मालीघाट स्थित सेक्रेट हार्ट स्कूल में आयोजित चयन प्रक्रिया के दौरान किया गया, जहां जिले के कई वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Muzaffarpur Basketball Teams Announced for Bihar State Sports 2026
Muzaffarpur Basketball Teams Announced for Bihar State Sports 2026

मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के सचिव ने बताया कि 1st Bihar State Sports 2026 राज्य में पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में लगभग 22 खेल विधाओं को शामिल किया गया है, जबकि प्रत्येक खेल में राज्य के आठ-आठ जिलों की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता का आयोजन राजगीर और पटना में संयुक्त रूप से किया जाएगा। बास्केटबॉल स्पर्धा का आयोजन राजगीर स्पोर्ट्स परिसर में 9 से 12 सितंबर 2026 तक होगा।

टीम चयन के बाद खिलाड़ियों की तैयारी को लेकर भी विशेष योजना बनाई गई है। टीम प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर अगस्त के तीसरे सप्ताह से शुरू किया जाएगा। इस शिविर में खिलाड़ियों को तकनीकी कौशल, फिटनेस और मैच रणनीति पर विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर सके।

Muzaffarpur Basketball Teams Announced for Bihar State Sports 2026
Muzaffarpur Basketball Teams Announced for Bihar State Sports 2026

महिला टीम में कृति, जहान्वी यशी, काशवी श्रीवास्तव, नीशा, सादिया, जानवी, सृष्टि, चेरी तुलस्यान, विभा ओझा, मैत्रेई शंकर, सृष्टि सिंह और अदिति केजरीवाल को स्थान दिया गया है। वहीं पुरुष टीम में शम्स तबरेज खान, आकाश, राजदीप, भूपेंद्र बहादुर, आलोक कुमार, निखिल, रसज्ञ मिश्रा, शशांक, मनीष केशरी, आयुष कुमार, सुयश मिश्रा और हर्ष का चयन किया गया है। टीम प्रभारी की जिम्मेदारी गौरव कुमार को सौंपी गई है, जबकि रणप्रताप जायसवाल और विनय शंकर टीम के प्रशिक्षक होंगे।

मुजफ्फरपुर जिला बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष आमोद कुमार दत्ता ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि दोनों टीमें प्रथम बिहार स्टेट स्पोर्ट्स 2026 में जिले का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने खिलाड़ियों से अनुशासन, समर्पण और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

RELATED POSTS

View all

view all