Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 16 September : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत (MY Bharat) द्वारा संचालित Registration Drive में मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (NYV) संतोष कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया स्तर पर 9वां स्थान (All India 9th Rank) प्राप्त किया है। वहीं पूरे बिहार में उन्होंने प्रथम स्थान हासिल कर जिले एवं राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।

MY Bharat Registration Drive

MY Bharat Registration Drive में संतोष कुमार के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए MY Bharat टीम द्वारा उनका चयन राष्ट्रीय स्तर के Top 10 NYV की सूची में किया गया है। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए उन्हें दिल्ली में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की सूचना दी गई है। सम्मान कार्यक्रम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के माननीय श्री मनसुख मंडाविया के हाथों सम्मानित किए जाने की जानकारी दी गई है।

MY Bharat Registration Drive में संतोष कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया 9वां स्थान, बिहार में प्रथम
MY Bharat Registration Drive में संतोष कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया 9वां स्थान, बिहार में प्रथम

इस उपलब्धि की जानकारी मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर की जिला युवा अधिकारी सुश्री स्मृति सैनी द्वारा दी गई। उन्होंने संतोष कुमार को इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी तरह युवाओं को MY Bharat से जोड़ने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया।

Advertisements

इस अवसर सहायक प्रशाखा पदाधिकारी श्री चंदेश्वर पांडेय, MY Bharat के सभी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों (NYV) तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी संतोष कुमार को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

MY Bharat Registration Drive में संतोष कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया 9वां स्थान, बिहार में प्रथम
संतोष कुमार ने हासिल किया ऑल इंडिया 9वां स्थान, बिहार में प्रथम

संतोष कुमार ने अपनी सफलता का श्रेय MY Bharat टीम, जिला युवा अधिकारी, विभागीय अधिकारियों, साथी NYV तथा मीनापुर के युवाओं के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि युवाओं को MY Bharat से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में उनकी भागीदारी बढ़ाने के लिए और अधिक उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती है।

उल्लेखनीय है कि मेरा युवा भारत भारत सरकार की युवा-केंद्रित पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक गतिविधियों एवं विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के अवसर प्रदान करना है।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.