Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 September : L. S. College Muzaffarpur लंगट सिंह कॉलेज में 25 सितंबर से शुरू हो रहे इंटरमीडिएट मासिक परीक्षा और अन्य अकादमिक गतिविधियों पर विमर्श हेतु सभी विभागो के शिक्षको एवम बिभागाध्यक्षो की बैठक आयोजित की गई.

L. S. College Muzaffarpur में 25 सितंबर से शुरू हो रहे इंटरमीडिएट मासिक परीक्षा
L. S. College Muzaffarpur में 25 सितंबर से शुरू हो रहे इंटरमीडिएट मासिक परीक्षा

L. S. College Muzaffarpur प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

L. S. College Muzaffarpur

अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि बीएसईबी के निर्देशों का अनुपालन करते हुए परीक्षा आयोजित की जाएगी. प्रो राय ने कहा कि 11वी और 12वी की परीक्षाएं एक साथ ही आयोजित होनी है इससे इन परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे छात्रों को की संख्या बहुत ज्यादा होगी, इसके लिए सभी जरूरी तैयारी की जा रही है. उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से इस मासिक परीक्षा के दौरान यूजी और पीजी के छात्रों की पढ़ाई बाधित नही हो इसके लिए उनकी कक्षाओं का संचालन सुबह में करने की अपील भी की.

बैठक में पीजी फर्स्ट सेमेस्टर के छात्रों के लिए विशेष वर्ग संचालन की सहमति भी बनी. प्रो राय ने कहा कि छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, रिसर्च में सहयोग, सह-पाठ्यचर्या और खेल संबंधी सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए कॉलेज प्रशासन प्रतिबद्ध है. बैठक में प्रो राजीव कुमार, प्रो गोपाल जी, प्रो ओपी रमण, प्रो पुष्पा कुमारी,प्रो जफर सुलतान, प्रो एस आर चतुर्वेदी, डॉ अर्धेन्दु, डॉ ऋतुराज कुमार, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ गुंजन कुमार, डॉ इम्तियाज आदि मौजूद रहे।

Advertisements

#lscollege #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.