Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 22 September : मुजफ्फरपुर में बाइक सवार डेवलपमेंट ऑफिसर की ट्रक दुर्घटना में मौत. मुजफ्फरपुर के सदर थाना के कच्ची पक्की इलाके में एक ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया. कच्ची पक्की चौक के समीप डेवलपमेंट ऑफिसर नेशनल हाईवे पर जा रहे थे इसी बीच समस्तीपुर जा रही है ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.

इस दुर्घटना मौके पर ही उनकी मौत हो गई. दुर्घटना के बाद अफरा-तफरी और चीख पुकार मच गई. थोड़ी देर के लिए सड़क भी ही बंद हो गई जाम हो गया. स्थानीय लोगों ने सदर थाना को सूचना दी. सदर थाना ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ट्रक के खलासी को खलासी को ले लिया गया है और पूछताछ की जा रही है.

मृतक चक मोहम्मद भिखनपुरा के रहने वाले थे . विजय कुमार सिंह के रूप में उनकी पहचान हुई है.अघोरिया बाजार की स्थित एक निजी कंपनी में डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर काम कर रहे थे. सवेरे पर अपने घर से ऑफिस के लिए निकले थे और समस्तीपुर की तरफ जा रही ट्रक ने उन्हें कच्ची पक्की में कुचल दिया. ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है और छानबीन की जा रही है.

Advertisements

#accident #muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.