Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 17 September: Muzaffarpur के मुखर्जी सेमिनरी हाई स्कूल में युवा शक्ति क्लब ने सेवा एवं संकल्प विकास अभियान आयोजित किया। वृक्षारोपण व भाषण प्रतियोगिता हुई।

Muzaffarpur में युवा शक्ति क्लब

मेरा युवा भारत, मुजफ्फरपुर के तत्वावधान में युवा शक्ति क्लब की ओर से गुरुवार को मुखर्जी सेमिनरी हाई स्कूल में सेवा एवं संकल्प विकास अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सेवा, देशभक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक एवं प्रेरित करना था। अभियान में वृक्षारोपण, भाषण प्रतियोगिता और सेमिनार सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Muzaffarpur में युवा शक्ति क्लब ने आयोजित किया सेवा एवं संकल्प विकास अभियान
Muzaffarpur में युवा शक्ति क्लब ने आयोजित किया सेवा एवं संकल्प विकास अभियान

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में एनसीसी एएनओ बालमुकुंद कुमार तथा विशिष्ट अतिथि लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक विनय कुमार मिश्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अन्य गणमान्य लोगों और युवा शक्ति क्लब के सदस्यों ने भी सहभागिता की।

Advertisements
Muzaffarpur में युवा शक्ति क्लब ने आयोजित किया सेवा एवं संकल्प विकास अभियान

लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक विनय कुमार मिश्र ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार जीवन के लिए जल आवश्यक है, उसी प्रकार स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ हवा भी बेहद जरूरी है। उन्होंने प्रदूषण कम करने और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा लगाए गए पौधों की देखभाल एवं सुरक्षा करने की आवश्यकता बताई।

Muzaffarpur में युवा शक्ति क्लब
Muzaffarpur में युवा शक्ति क्लब

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एनसीसी एएनओ बालमुकुंद कुमार ने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक युवा को कम से कम एक पेड़ लगाने का संकल्प लेना चाहिए। अभियान के दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता और सेमिनार में युवाओं ने अपने विचार साझा किए। वक्ताओं ने उन्हें देशभक्ति, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

Muzaffarpur
Muzaffarpur

कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक चंदन कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक धर्मेन्द्र कुमार तथा मुशहरी और मीनापुर के राष्ट्रीय स्वयंसेवकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। युवा शक्ति क्लब के अध्यक्ष पीयूष बांका सहित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन की सफलता में योगदान दिया। अभियान के माध्यम से युवाओं में सेवा भावना, पर्यावरण जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.