Bharat Vikash Parishad के सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
July 8, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 8 July : मुजफ्फरपुर में Bharat Vikash Parishad के सेवा पखवाड़ा के तहत बथुआ नर्सिंग होम में रक्तदान शिविर आयोजित। बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
Bharat Vikash Parishad के सेवा पखवाड़ा में रक्तदान शिविर
Bharat Vikash Parishad द्वारा 27 जून से 10 जुलाई 2026 तक आयोजित सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज बथुआ नर्सिंग होम, ब्रह्मपुरा में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारत विकास परिषद् के राष्ट्रीय सेवा गतिविधि अध्यक्ष डॉ. एच.एन. भारद्वाज ने की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। रक्तदाताओं में डॉ. अनुराधा भारद्वाज, डॉ. नवनीत शांडिल्य, संजय शर्मा, श्रेया श्रुति, खुशी कुमारी, मनोज भंडारी, शिवपुजन प्रसाद, मो. फिरोज़ सहित अनेक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में शाखा के कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि, ई. राम कुमार, महिला पॉलिटेक्निक के प्रो. अजय कुमार, सुधीर कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सिटी ब्लड बैंक की टीम ने रक्त संग्रह में सहयोग किया तथा सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
सेवा पखवाड़ा के तहत इससे पहले जूरन छपरा स्थित मिश्रा हॉस्पिटल में डॉ. एन.के. मिश्रा की अध्यक्षता में रक्त जांच शिविर का आयोजन किया गया था। आगामी दिनों में अनाथालय के बच्चों के लिए खिलौना वितरण, कपड़ा बैंक के सहयोग से वस्त्र वितरण, मुक्तिधाम स्थित अपन पाठशाला के विद्यार्थियों को भोजन कराने सहित कई अन्य सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे।
Muzaffarpur में बूढी गंडक रिवर फ्रंट का होगा विस्तार, मुक्तिधाम से आश्रम घाट तक होगा सौंदर्यीकरण https://t.co/v00maNuSjF #Muzaffarpur #riverfront pic.twitter.com/gTl8jrh4BW
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 8, 2026
सेवा पखवाड़ा के संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि समाज सेवा और जनकल्याण के उद्देश्य से परिषद् द्वारा आगामी दिनों में भी विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन लगातार जारी रहेगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all