www.goltoo.in

Grandmaster Pravin Thipsay का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, मुजफ्फरपुर में कल से शुरू होगा बिहार का पहला ग्रैंडमास्टर शतरंज कोचिंग कैंप

July 12, 2026 | by Goltoo

grandmaster12

Patna 12 July : Grandmaster Pravin Thipsay के बिहार आगमन पर पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। 13 से 19 जुलाई तक मुजफ्फरपुर में बिहार का पहला ग्रैंडमास्टर शतरंज कोचिंग कैंप आयोजित होगा।

Grandmaster Pravin Thipsay का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित भारत के वरिष्ठ Grandmaster Pravin Thipsay के बिहार आगमन पर रविवार को पटना एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में अखिल बिहार शतरंज संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार, मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विनय कुमार, स्पोर्ट्स डायरेक्टर रविशंकर कुमार, हिमांशु कुमार सहित शतरंज संघ के कई पदाधिकारी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Grandmaster Praveen Thipse का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Grandmaster Praveen Thipse का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

Grandmaster Pravin Thipsay सोमवार, 13 जुलाई से मुजफ्फरपुर के रामदयालु स्थित चंद्र विला में आयोजित होने वाले बिहार के पहले ग्रैंडमास्टर शतरंज कोचिंग कैंप में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देंगे। यह विशेष प्रशिक्षण शिविर 13 से 19 जुलाई तक चलेगा, जिसमें बिहार के 40 चयनित प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर की आधुनिक शतरंज तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Grandmaster Pravin Thipsay का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Grandmaster Pravin Thipsay का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत

कैंप में शामिल खिलाड़ियों में अंडर-7 राष्ट्रीय चैंपियन रुद्र प्रताप सिंह (सहरसा), अंडर-11 राज्य चैंपियन युवान रमण, अंडर-15 राज्य चैंपियन जयश मिश्रा, राष्ट्रीय स्कूल शतरंज प्रतियोगिता के उपविजेता देवांश केसरी, राष्ट्रीय स्कूल शतरंज चैंपियनशिप (अंडर-7) विजेता अंकिता राज सहित बिहार के अन्य उदीयमान खिलाड़ी शामिल हैं। Grandmaster Pravin Thipsay अपने अनुभव के आधार पर खिलाड़ियों को ओपनिंग, मिडिल गेम, एंडगेम और प्रतियोगी रणनीतियों का विशेष प्रशिक्षण देंगे।

कैंप के उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रन शंकरण होंगे। इस कोचिंग कैंप का आयोजन बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं अखिल बिहार शतरंज संघ के संयुक्त तत्वावधान में मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ द्वारा किया जा रहा है।

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि बिहार शतरंज के इतिहास में पहली बार खिलाड़ियों के तकनीकी स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस प्रकार का संगठित ग्रैंडमास्टर कोचिंग कैंप आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि Grandmaster Pravin Thipsay के मार्गदर्शन से राज्य के युवा खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा और भविष्य में बिहार से अधिक संख्या में इंटरनेशनल मास्टर (IM) तथा ग्रैंडमास्टर (GM) तैयार होने की उम्मीद है.

RELATED POSTS

View all

view all