Muzaffarpur को मिली ₹1,047 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सिकंदरपुर लेक फ्रंट का हुआ लोकार्पण
July 12, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 12 July : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में ₹213.25 करोड़ के विश्वस्तरीय Muzaffarpur में सिकंदरपुर लेक फ्रंट का उद्घाटन, उत्तर बिहार में एयरपोर्ट, रैपिड रेल और टाउनशिप जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को मिली नई गति।
Muzaffarpur : सिकंदरपुर लेक फ्रंट का हुआ लोकार्पण
उत्तर बिहार के विकास को नई रफ्तार देने की दिशा में Muzaffarpur को बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में नगर विकास एवं आवास विभाग तथा BUIDCO द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एमआईटी मैदान में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए ₹1,047.09 करोड़ की लागत से 982 विकास योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के बुनियादी ढांचे, शहरी विकास और कनेक्टिविटी को मजबूत करने वाली कई महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को आगे बढ़ाने का संकल्प भी दोहराया गया।

कार्यक्रम के दौरान ₹213.25 करोड़ की लागत से विकसित सिकंदरपुर लेक फ्रंट का भी लोकार्पण किया गया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह परियोजना आकर्षक फव्वारों, अत्याधुनिक लाइटिंग, सुंदर कलाकृतियों और बेहतर सार्वजनिक सुविधाओं के साथ तैयार की गई है। माना जा रहा है कि यह लेक फ्रंट न केवल स्थानीय लोगों के लिए प्रमुख पर्यटन और मनोरंजन स्थल बनेगा, बल्कि मुजफ्फरपुर की नई पहचान के रूप में भी उभरेगा।

इस अवसर पर कहा गया कि मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित आर्किटेक्चर एवं सिविल इंजीनियरिंग विश्वविद्यालय, तिरहुत टाउनशिप, Muzaffarpur एयरपोर्ट, पटना-मुजफ्फरपुर रैपिड रेल कॉरिडोर तथा हल्दिया-रक्सौल हाईवे जैसी परियोजनाएं उत्तर बिहार के विकास की तस्वीर बदल देंगी। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में निवेश बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और परिवहन व्यवस्था पहले से अधिक आधुनिक एवं सुविधाजनक बनेगी।
Grandmaster Pravin Thipsay का पटना एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत, मुजफ्फरपुर में कल से शुरू होगा बिहार का पहला ग्रैंडमास्टर शतरंज कोचिंग कैंप https://t.co/guaSXFayX8 #grandmaster #Muzaffarpur pic.twitter.com/qcdFTy3IbW
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 12, 2026
विशेषज्ञों का मानना है कि इन योजनाओं के पूरा होने के बाद मुजफ्फरपुर उत्तर बिहार का प्रमुख आर्थिक, शैक्षणिक और औद्योगिक केंद्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। बेहतर सड़क, रेल और हवाई संपर्क के साथ उद्योग, व्यापार और पर्यटन को भी नया विस्तार मिलने की उम्मीद है।
इस अवसर पर यह संदेश भी दिया गया कि Muzaffarpur से बिहार के विकास को नई दिशा और नया विश्वास मिला है। सरकार का लक्ष्य राज्य में आधुनिक आधारभूत संरचना विकसित कर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उत्तर बिहार को विकास और निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all