www.goltoo.in

SKJ Law College में 18 एवं 19 जुलाई को दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

July 16, 2026 | by Goltoo

skj (3)12

Muzaffarpur 16 July : श्री कृष्ण जुबिली लॉ कॉलेज (SKJ Law College), मुजफ्फरपुर द्वारा 18 एवं 19 जुलाई 2026 को “महिला, कानून एवं भारत में सामाजिक परिवर्तन : अधिकार, न्याय, समकालीन चुनौतियाँ एवं सशक्तिकरण के पथ” विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हाइब्रिड मोड में किया जा रहा है।

SKJ Law College दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

संगोष्ठी का उद्घाटन सत्र 18 जुलाई को प्रातः 10:00 बजे महाविद्यालय परिसर में प्रारंभ होगा। उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथियों में उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री ओ.पी. सिंह, प्रो. (डॉ.) नंदिनी मेहता एवं प्रो. (डॉ.) एस.डी. शर्मा शामिल होंगे।

उद्घाटन सत्र के उपरांत आयोजित प्लेनरी सत्र में प्रो. (डॉ.) एस.डी. शर्मा एवं डॉ. राजीव रंजन अपने विचार प्रस्तुत करेंगे।

SKJ Law College दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी
SKJ Law College दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में देश के विभिन्न राज्यों से बड़ी संख्या में शिक्षाविद्, विधि विशेषज्ञ, शोधार्थी, अधिवक्ता एवं विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। साथ ही अंतरराष्ट्रीय प्रतिभागियों की भी सहभागिता इस संगोष्ठी को वैश्विक स्वरूप प्रदान करेगी।

संगोष्ठी में महिला अधिकार, लैंगिक न्याय, संवैधानिक संरक्षण, समकालीन कानूनी चुनौतियों तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा विचार-विमर्श एवं शोध-पत्रों का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा।

SKJ Law College प्रशासन ने इच्छुक शिक्षाविदों, अधिवक्ताओं, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से समय पर उपस्थित होकर इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय संगोष्ठी में सहभागिता करने का आग्रह किया है। इच्छुक प्रतिभागी ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी संगोष्ठी से जुड़ सकते हैं। महाविद्यालय प्रशासन ने संगोष्ठी के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली हैं।

RELATED POSTS

View all

view all