www.goltoo.in

बिहार में Guest Faculty के नियमितीकरण की मांग तेज, एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री से पहल का दिया भरोसा

June 1, 2026 | by Goltoo

sanjay singh12

Muzaffarpur 1 June : बिहार विश्वविद्यालयों में कार्यरत Guest Faculty के नियमितीकरण और 65 वर्ष तक सेवा समायोजन की मांग को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह से मुलाकात की। एमएलसी ने मांग को जायज बताते हुए मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से पहल करने का आश्वासन दिया।

बिहार में Guest Faculty के नियमितीकरण की मांग तेज

सेवा नियमितीकरण की मांग को लेकर अतिथि प्राध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह से मिला
-एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि Guest Faculty की मांग बिल्कुल जायज है।
-विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसाओं को लागू कराने हेतु जल्द ही मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलकर पहल की जाएगी।

बिहार विधान मंडल की समितियों के निर्णयों के अनुपालन को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत के निर्देश के बाद राज्य के विश्वविद्यालयों में कार्यरत Guest Faculty के नियमितीकरण की मांग तेज हो गई है। बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय अतिथि प्राध्यापक संघ का प्रतिनिधिमंडल एमएलसी व शिक्षा समिति सदस्य डॉ संजय कुमार सिंह से मुलाकात कर प्रतिवेदन सौंपा।

बिहार में Guest Faculty के नियमितीकरण की मांग तेज
बिहार में Guest Faculty के नियमितीकरण की मांग तेज

एमएलसी डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि अतिथि सहायक प्राध्यापकों की नियुक्ति यूजीसी अधिनियम के अनुरूप आरक्षण रोस्टर का पालन करते हुए विश्वविद्यालय चयन समिति द्वारा की गई है। इनकी मांग बिल्कुल जायज है। विगत वर्षों में अतिथि शिक्षकों ने स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर पर अध्यापन कार्य, परीक्षाओं का संचालन, मूल्यांकन कार्य के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक निरंतरता को बनाए रखा है।

Guest Faculty

इसके साथ ही शिक्षकों की भारी कमी के बावजूद संस्थानों को सुचारू रूप से चलाने में इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। 2025 में विधान परिषद की शिक्षा समिति ने उनकी सेवानिवृत्ति आयु 65 वर्ष निर्धारित करने की सिफारिश की है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही सरकार के निर्देश के आलोक में शिक्षा समिति की बैठक की जाएगी एवं मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से मिलकर 65 वर्ष तक के सेवा समायोजन को लेकर पहल की जाएगी।

बिहार विश्वविद्यालय Guest Faculty संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर ने बिहार विधान परिषद की शिक्षा समिति की अनुशंसाओं को जल्द लागू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य विश्वविद्यालय अतिथि सहायक प्राध्यापक संघ के तत्वावधान में सभी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधिमंडल इसी सप्ताह शिक्षा समिति के अध्यक्ष समेत सभी सदस्यों से मुलाकात कर मांगो के समर्थन में पहल करेगा।

राज्य प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से समय लेकर अपनी मांगों को रखेगा।
मौके पर संघ के डॉ सर्वेश्वर कुमार सिंह, डॉ नितेश कुमार, डॉ राकेश कुमार, डॉ मयंक कुमार, डॉ राकेश रंजन, डॉ राजेंद्र राय, प्रो सुभाष कुमार आदि उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all