www.goltoo.in

Nalanda University की उच्च स्तरीय राउंडटेबल बैठक में शामिल होंगे बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. डीसी राय

July 16, 2026 | by Goltoo

vc_16.7.2812

Muzaffarpur 16 Julu : बीआरएबीयू के कुलपति प्रो. डीसी राय 26 जुलाई को नई दिल्ली में Nalanda University की उच्च स्तरीय राउंडटेबल बैठक में भाग लेंगे।

Nalanda University की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे कुलपति प्रो. डीसी राय

बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (बीआरएबीयू) के कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय को Nalanda University द्वारा आयोजित एक प्रतिष्ठित और उच्च स्तरीय राउंडटेबल बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह रणनीतिक बैठक 26 जुलाई 2026 को नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित होगी। बैठक का उद्देश्य अक्टूबर 2026 में राजगीर स्थित नालंदा विश्वविद्यालय परिसर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय आईएएसएसआई सम्मेलन की रूपरेखा और एजेंडे को अंतिम स्वरूप देना है।

बैठक में देश के प्रमुख शिक्षाविद्, सामाजिक विज्ञान के विशेषज्ञ, अकादमिक नीति-निर्माता तथा इंडियन एसोसिएशन ऑफ सोशल साइंस इंस्टीट्यूशंस (IASSI) की कार्यकारी परिषद के सदस्य भाग लेंगे। इस दौरान 26 से 28 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के विषय, शोध प्राथमिकताओं और भविष्य की अकादमिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

Nalanda University की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे कुलपति प्रो. डीसी राय
Nalanda University की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे कुलपति प्रो. डीसी राय

आमंत्रण मिलने पर कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि राष्ट्रीय विकास और प्रभावी नीति-निर्माण में सामाजिक विज्ञान अनुसंधान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, “देश के उत्कृष्ट सामाजिक वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ इस प्रतिष्ठित मंच पर अपने विचार साझा करना मेरे लिए सम्मान की बात है। यह राउंडटेबल बैठक भारत में सामाजिक विज्ञान अनुसंधान की भविष्य की दिशा तय करने के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी।”

प्रो. राय ने आगे कहा कि चर्चा के दौरान उनका विशेष ध्यान इस बात पर रहेगा कि शिक्षक और प्रशासक के रूप में सामाजिक विज्ञान अनुसंधान को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और अधिक प्रभावी कैसे बनाया जाए। उनका मानना है कि उच्च गुणवत्ता वाला शोध केवल अकादमिक उपलब्धि तक सीमित न रहकर समकालीन सामाजिक समस्याओं के व्यावहारिक समाधान भी प्रस्तुत करे।

Nalanda University के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए प्रो. राय ने कहा, “नालंदा भारत की ज्ञान परंपरा का सभ्यतागत उद्गम स्थल रहा है। इस महत्वपूर्ण विमर्श का हिस्सा बनना सम्मान के साथ-साथ एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। नई दिल्ली में होने वाली यह बैठक सामाजिक विज्ञान के क्षेत्र में भारत के वैचारिक नेतृत्व को नई दिशा देने और 21वीं सदी की वैश्विक चुनौतियों का प्रभावी समाधान खोजने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।”

बीआरएबीयू के कुलपति को मिले इस प्रतिष्ठित आमंत्रण पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों, अधिकारियों, शोधार्थियों और पूरे अकादमिक समुदाय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया है तथा प्रो. राय को शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED POSTS

View all

view all