www.goltoo.in

Patna Airport News 12 जोड़ी फ्लाइट को बंद कर दिया जाएगा

November 18, 2022 | by Goltoo

IMG_1138

Patna 18 November : पटना एयरपोर्ट का विंटर शेड्यूल जारी कर दिया गया है 12 जोड़ी फ्लाइट को बंद कर दिया जाएगा और कुछ के समय में भी बदलाव होंगे. अगले महीने दिसंबर से पटना में 12 से ज्यादा फ्लाइट बंद हो जाएंगी और कुछ के समय में बदलाव होगा. पटना से हर दिन 52 जोड़ियां फ्लाइट आती और जाती हैं.

अब दिसंबर महीने से 40 जोड़ी ही फ्लाइट टेकऑफ और लैंडिंग करेगी. दिसंबर में हर वर्ष इस तरह के शेड्यूल जारी किए जाते हैं. कुहासे की वजह से पटना एयरपोर्ट पर कभी-कभी तो 11-12 बजे तक कोई फ्लाइट लैंड नहीं कर पाती है घने कोहरे के कारण.


जैसा कि हम सभी जानते हैं पटना में लैंडिंग कठिन मानी जाती है छोटे रनवे होने के कारण और धुंध के कारण दृश्यता कभी-कभी तो 200 से 300 मीटर तक हो जाती है. जिस कारण लैंडिंग संभव नहीं होता है. पटना से उड़ान भरने वाली फ्लाइटों में दिल्ली के दिल्ली जाने वाली फ्लाइट सबसे ज्यादा होती है इस कारण दिल्ली आने जाने वालों की यात्रा में प्रभाव पड़ेगा.

#patnaairport #patnanews #biharnews

RELATED POSTS

View all

view all