सिवान में RPF पर CBI की छापेमारी, सीबीआई की टीमके हत्थे चढ़ा आरपीएफ इंस्पेक्टर
October 19, 2022 | by Goltoo
Siwan 19 October : सिवान में सीबीआई की टीम ने RPF थाने पर रेड मारा है. सूत्रों की माने तो जिले के बबुनिया रोड स्थित एक निजी होटल में डील चल रही थी. इसी दौरान सीबीआई की टीम ने छापा मारा . छापेमारी में सिवान आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव, हेड कॉन्स्टेबल प्रियरंजन सहित चार लोगों को मोटी रकम के साथ गिरफ्तार किया गया. इस दौरान इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने सीबीआई की टीम से हाथापाई भी की है.

सिवान में RPF थाने पर CBI की रेड में आरपीएफ थानेदार घूस के बड़े रकम के साथ गिरफ्तार हुआ.
जहानाबाद में निगरानी टीम ने कैश के साथ रिश्वतखोर असिस्टेंट इंजीनियर को किया गिरफ्तार – GoltooNews https://t.co/3EQP8ITwCB #Biharnews
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) October 19, 2022
बताया जा रहा है सिवान में CBI (CBI Raid In Siwan) की टीम ने एक निजी होटल में छापा मारकर सिवान आरपीएफ के इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि होटल में किसी बड़े मामले को लेकर डीलिंग चल रही थी और बड़ी रकम का लें दें हो रहा था.सभी को गिरफ्तार कर एफसीआई गोदाम ले जाया गया है.
#siwan #rpf #cbi #biharnews

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all