www.goltoo.in

Muzaffarpur ICICI Bank Loot मुजफ्फरपुर आईसीआईसीआई बैंक लूट का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा

November 18, 2022 | by Goltoo

d (2)

Muzaffarpur 18 November : मुजफ्फरपुर आईसीआईसीआई बैंक लूट का सरगना पुलिस के हत्थे चढ़ा. मुजफ्फरपुर के आईसीआईसीआई बैंक को गोबरसही ब्रांच में हुए लूट का मुख्य सरगना हिमांशु कुमार को स्पेशल टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. फोरलेन पर उसे देर रात गिरफ्तार किया गया. 19 सितंबर को गोबरसही स्थित आईसीआईसीआई बैंक में लूट की वारदात हुई थी जिसके बाद हिमांशु फरार चल रहा था.

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर,, जहां लूटपाट की योजना बना रहा था, गिरफ्तार किया. स्पेशल टीम और सदर थाना ने मिलकर संयुक्त कार्यवाही की तब हिमांशु और बाकि कुछ अपराधी भागने लगे पर पुलिस ने हिमांशु को पकड़ने में सफलता पाई.

19 सितंबर को वारदात के बाद तीन अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा था जिसके निशानदेही पर हिमांशु की तलाश की जा रही थी. बैंक लूट कांड में एक बड़ी कामयाबी है मुजफ्फरपुर पुलिस की.

#crimenews #muzaffarpur

RELATED POSTS

View all

view all