Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 6 January : ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव में भाग लेने के लिए B.R.A. Bihar University की 52 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम आज निवेदिता यूनिवर्सिटी, कोलकाता के लिए रवाना हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

Bihar University की 52 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम

Bihar University की 52 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम
Bihar University की 52 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम

कुलपति महोदय ने छात्रों की तैयारी की समीक्षा करते हुए उनकी प्रशंसा की और पूरे दल का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को सफलता की शुभकामनाएं दीं और विश्वविद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने Bihar University की 52 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम रवाना
ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी युवा महोत्सव में भाग लेने Bihar University की 52 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम रवाना, विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने Bihar University की 52 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम रवाना
ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भाग लेने Bihar University की 52 सदस्यीय सांस्कृतिक टीम रवाना

इस अवसर पर प्रॉक्टर प्रो. बी. एस. राय, डीएसडब्ल्यू प्रो. आलोक प्रताप सहित कमेटी के सदस्य डॉ. पयोली, डॉ. राकेश कुमार मिश्रा, डॉ. शिव शंकर मिश्रा, सुजीत कुमार और चंदन कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisements

टीम का नेतृत्व प्रो. इंदुधर झा (मैथिली विभाग) और डॉ. महजबीन प्रवीण (रामेश्वर सिंह महाविद्यालय) करेंगे। यह सांस्कृतिक टीम 9 जनवरी से 11 जनवरी तक कोलकाता में विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों ने पूरी टीम को सफल प्रस्तुति के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.