Muzaffarpur में पहली राजेश बंसल जिला Cestoball Championship संपन्न, फ्यूचर फाइटर्स स्पोर्ट्स एकेडमी का दबदबा
August 22, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 22 August : Muzaffarpur में प्रथम राजेश बंसल जिला Cestoball प्रतियोगिता संपन्न। फ्यूचर फाइटर्स स्पोर्ट्स एकेडमी रही विजेता, राज्य टीम के लिए होगा चयन।
Muzaffarpur में पहली राजेश बंसल जिला Cestoball Championship संपन्न
मुज़फ्फरपुर में सेस्टोबॉल एसोसिएशन ऑफ Muzaffarpur की ओर से आयोजित प्रथम राजेश बंसल जिला सेस्टोबॉल प्रतियोगिता शनिवार को स्थानीय माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के मैदान में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में जिले की 10 बालक और 7 बालिका टीमों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर जिला टीम का गठन करना था, जो आगामी राज्य स्तरीय सेस्टोबॉल प्रतियोगिता में मुज़फ्फरपुर का प्रतिनिधित्व करेगी।
मयंक बंसल ने किया प्रतियोगिता का उद्घाटन
प्रतियोगिता का शुभारंभ माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के निदेशक मयंक बंसल ने किया। इस अवसर पर सेस्टोबॉल एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि ने खिलाड़ियों और अतिथियों का स्वागत करते हुए मयंक बंसल को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। आयोजन सचिव राहुल कुमार चौरसिया ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

खिलाड़ियों ने दिखाया जोश और दमखम
पूरे दिन चले मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल और जुझारूपन का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के मैचों का संचालन शेताब खान, रविकांत, विभात और अवनीश कुमार ने किया। मंच संचालन शेताब खान ने किया, जबकि अंत में आयोजन सचिव राहुल कुमार चौरसिया ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

जिला टीम के चयन का बनेगा आधार
आयोजन अध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि ने बताया कि इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर मुज़फ्फरपुर की जिला सेस्टोबॉल टीम का चयन किया जाएगा। चयनित खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन जिले में सेस्टोबॉल खेल को नई पहचान देने के साथ युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करेंगे।

प्रतियोगिता के विजेताओं को किया गया सम्मानित
विजेता और उपविजेता टीमों को माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के प्राचार्य माइकल थॉमस और चेयरमैन मयंक बंसल ने ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के परिणाम
बालक वर्ग
- प्रथम: फ्यूचर फाइटर्स स्पोर्ट्स एकेडमी, सुस्ता माधोपुर
- द्वितीय: डी.ए.वी. बखरी
- तृतीय: फ्यूचर फाइटर्स स्पोर्ट्स एकेडमी जूनियर
- बेस्ट खिलाड़ी: रौशन कुमार (फ्यूचर फाइटर्स स्पोर्ट्स एकेडमी)
बालिका वर्ग
- प्रथम: फ्यूचर फाइटर्स स्पोर्ट्स एकेडमी
- द्वितीय: क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल
- तृतीय: डी.ए.वी. बारी
- बेस्ट खिलाड़ी: आद्रीका (क्राइस्ट ज्योति इंटरनेशनल स्कूल)
BRABU Inter College Chess टूर्नामेंट: राजनारायण कॉलेज बना चैंपियन, एलएन मिश्रा मैनेजमेंट कॉलेज उपविजेता https://t.co/As518mxAvi #Muzaffarpur #intercollegechess @brabu_ac_in pic.twitter.com/HhAfCgvYqd
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 20, 2026

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all