www.goltoo.in

RSS Science College Sitamarhi में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान, NSS के तहत छात्रों ने ली व्यसन मुक्ति की शपथ

August 22, 2026 | by Goltoo

sc12 (2)

Muzaffarpur 22 August : जिला मुख्यालय डुमरा /सीतामढ़ी स्थित RSS Science College Sitamarhi में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत विषयक एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नेतृत्व राष्ट्रीय सेवा योजना के समन्वयक डॉक्टर मोहम्मद असगर कर रहे थे।

RSS Science College Sitamarhi में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान

उद्घाटन सत्र में सभी शिक्षकों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवं मंत्रोच्चार कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । समन्वयक डॉक्टर मो. असगर ने स्वयंसेवक एवं छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत एक क्रांतिकारी अभियान है जिसके माध्यम से युवाओं को नशीले पदार्थ, मादक द्रव्य का सेवन से रोकना है और साथ ही इसके दुष्प्रभाव के बारे में जनसमुदाय को जागरूक भी करना है। व्यसन से मुक्ति के लिए जन जागरूकता एवं सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने हेतु उन्होंने छात्रों का आह्वान किया।

डॉ राजीव रंजन ने कहा कि गुटखा, तंबाकू आदि व्यसनजनित पदार्थ को त्यागना अनुशासित जीवन जीना सिखाती है। छात्रों को संस्थान में एकल उपयोग प्लास्टिक बोतल का उपयोग नहीं करने के लिए प्रेरित किया गया । नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत संकल्प अभियान को सामुदायिक जागरूकता के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में व्यसन के विरुद्ध शपथ भी दिलाई गई।

RSS Science College Sitamarhi में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान
RSS Science College Sitamarhi में ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान

दूसरे प्रहर में इस विषय पर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विधाओं कविता, भाषण और पोस्टर प्रस्तुति में अपनी उल्लेखनीय सहभागिता दी। प्रतियोगिता में परिणाम की घोषणा की गई जिसके तहत कविता वाचन में प्रथम स्थान के लिए छात्रा अर्चना कुमारी, द्वितीय स्थान पर साजिया परवीन जबकि तृतीय और चतुर्थ स्थान पर क्रमशः प्रीति कुमारी, सोनाली कुमारी चयनित की गई।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सिद्धि कुमारी , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः नेहा कुमारी, तरन्नुम आरा सफल रही। पोस्टर प्रतियोगिता में तनीषा प्रथम स्थान पर, द्वितीय स्थान पर मान्या और तृतीय स्थान पर सिद्धार्थ कुमार विजेता घोषित हुए।

प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ मोहम्मद असगर, डॉ ज्ञानशेखर, डॉ जयंत शर्मा, डॉ राजीव रंजन, डॉ पंकज कुमार सिंह, डॉ संजय कुमार, डॉ नदीम अहमद , डॉक्टर अरविंद कुमार थे। संचालन डॉ सोमेश गुंजन ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ राजीव रंजन ने किया ।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ। छात्र श्रीनाथ, सन्नि ,आदित्य, अनिश, आयुष छोटे, रितेश ,धीरज , अंकित, प्रियांशु, हिमांशु, अभय, मनीष, श्याम, अभिज्ञान, सिद्धार्थ, सादिक एवं छात्रा शिवानी, नूरी, सुलेखा, काजल करिश्मा, आफरीन, सोनी,मुस्कान, रश्मि, गरिमा सहित शताधिक संख्या में छात्रों ने सहभागिता देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

RELATED POSTS

View all

view all