Bihar News
Advertisements

जेडीयू के एमएलसी मुजफ्फरपुर के कद्दावर नेता दिनेश सिंह को कल शाम पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली के लौटने पर पूछताछ के लिए रोक लिया गया

Patna 21 September : जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह आराम की हवाई यात्रा के बाद हुए परेशान पटना एयरपोर्ट पर, मिले लाखों रूपये. जनता दल यूनाइटेड के एमएलसी, मुजफ्फरपुर के कद्दावर नेता व्यवसायी दिनेश सिंह को पटना एयरपोर्ट पर रोका गया. जेडीयू के एमएलसी मुजफ्फरपुर के कद्दावर नेता दिनेश सिंह को कल शाम पटना एयरपोर्ट पर दिल्ली से लौटने पर पूछताछ के लिए रोक लिया गया.

JDU MLC Dinesh Singh

दिल्ली एयरपोर्ट के सीआईएसएफ की इनपुट पर पटना में उनके पास यात्रा के समय निर्धारित कॅश से ज्यादा होने पर जांच पड़ताल के लिए रोक लिया गया. पटना एयरपोर्ट पर जांच में उनके पास है लाखों निकले. 11 बजे रात गिनती तक 35 लाख रुपए मिल चुके थे. बाकि गिनती उनकी मौजूदगी में बुधवार को होगी. पटना के एयरपोर्ट पर कैश गिनने के लिए मशीन लगानी पड़ गई.


जेडीयू एमएलसी दिनेश सिंह को पटना एयरपोर्ट पर 3 घंटे तक रोका गया. एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मामला इनकम टैक्स डिपार्टमेंट और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम को सौंप दिया.

Advertisements


आपको बता दें G8-131 Go Air की फ्लाइट से दिल्ली से पटना लौटे थे. पटना एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट एग्जिट गेट के पहले रोक लिया गया. जाँच के बाद लगभग 11:00 बजे एयरपोर्ट से बाहर निकलने पर एमएलसी ने बताया की पैसों से संबंधित कोई मामला नहीं है. मेरी तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए मैं रुक गया था. इस बारे में कोई गलत सूचना दी गई है बाहर में.


गौरतलब है कि दिनेश सिंह ने चौथी बार एनडीए प्रत्याशी के तौर पर चुने गए मुजफ्फरपुर के बड़े व्यवसाई हैं और रसूखदार भी हैं. मुजफ्फरपुर के बड़े व्यवसाई माने जाते हैं.उनकी पत्नी वैशाली से एमपी हैं. दिनेश सिंह पहली बार बिहार विधान परिषद पार्षद के सदस्य 2004 में बने थे.

#mlcdineshsingh #muzaffarpurmlc #jdumlc #biharnews #patnaairport #delhiairprot

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.