बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट के रिजल्ट इसी महीने में इस तिथि को आने की संभावना है .बिहार बोर्ड बिहार में इंटरमीडिएट का रिजल्ट आगामी 17 मार्च को जारी हो सकता है. बिहार बोर्ड में जल्द से जल्द परीक्षाफल देने की तैयारी चल रही है. रविवार से टॉपर्स की वेरिफिकेशन भी शुरू होगी.
इंटरमीडिएट की परीक्षा में 16 लाख 48 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. 1 फ़रवरी से 14 फरवरी तक इसकी परीक्षा ली गई थी. बिहार बोर्ड के रिजल्ट आने की संभावना इसलिए प्रबल हो गई है, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन समाप्त हो गया है. बिहार बोर्ड इंटर वार्षिक परीक्षा 2022 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में केंद्र अधीक्षक को 11 मार्च को केंद्र पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया है.
इन सभी बातों को देखते हुए 17 मार्च को इंटरमीडिएट बिहार बोर्ड की रिजल्ट आने की संभावना प्रबल हो गई है. संभावना यह भी जताई जा रही है कि बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट इंटर 2022 का रिजल्ट 20 से 25 मार्च के बीच biharboardonline.bih.gov.in or biharboaronline.com पर जारी हो सकता है .
How To Download Inter/Matric Result
बिहार बोर्ड की परीक्षा फल देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट बिहार बोर्ड ऑनलाइन पर जाना होगा उस पर बिहार बोर्ड 10वीं या 12वीं 2022 पर क्लिक करेंगे वहां लोगिन करने का पेज दिखेगा. इस लॉगइन वाले पेज पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करने होंगे, सबमिट करना होगा तब परीक्षा फल आपको दिखेंगी. बिहार विद्यालय बोर्ड की मूल्यांकन उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन 26 फरवरी से शुरू हुई थी .
पासमार्क्स क्या हैं ?
2021 में बिहार बोर्ड में 12वीं के रिजल्ट में 78.04% परीक्षार्थी सफल हुए थे. छात्रों को कम से कम 33% नंबर लाने होंगे. 12वीं में पासिंग मार्क में प्रैक्टिकल और थ्योरी मार्क से दोनों शामिल है. थ्योरी परीक्षा में 70 में से 21 और प्रैक्टिकल में 30 में से 12 नंबर लाने होंगे पास करने के लिए.

कोरोना काल में बिहार बोर्ड परीक्षा फल पहले रिजल्ट निकालने का रिकॉर्ड भी बनाते आ रहा है. इस साल भी उम्मीद है यह रिकॉर्ड कायम रहेगी. होली के तुरंत बाद परीक्षा फल जारी होने की उम्मीद है.
इस बार एसएमएस से भी आप अपनी रिजल्ट देख सकते हैं इसके लिए मैसेज टाइप करने होंगे.‘BIHAR10 <स्पेस>रोल नंबर’ और 56263 पर भेजना होगा.ज्यादा लोग एक साथ मैसेज करेंगे तो शायद ये काम न करे.
#biharboard #interresult #matricresult

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।


Comments are closed.