www.goltoo.in

Birganj Nepal Border भारत में प्रवेश करते अर्जेंटीना के दो नागरिक हिरासत में

September 22, 2022 | by Goltoo

nepal border

Raxaul 22 September : बीरगंज बॉर्डर पर भारत में प्रवेश करते अर्जेंटीना के दो नागरिक हिरासत में लिया गया. नेपाल से बिहार या भारत में आने के लिए रक्सौल रास्ते से प्रवेश करते समय दो अर्जेंटीना के नागरिकों को बॉर्डर पर हिरासत में लिया गया. बिहार में होने वाले नगर निकाय चुनाव को लेकर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. इसी बीच रक्सौल बॉर्डर पर दो अर्जेंटीना के नागरिक भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार कर लिए गए.

Indo Nepal Border

बिना किसी कागजात के भारत में प्रवेश कर रहे थे दोनों विदेशी नागरिक. किसी प्रकार का कोई वीजा भी नहीं था उनके पास. नेपाल में वीजा ऑन अराइवल मिलता है. नेपाल में पिछले 86 दिनों से घूम रहे थे अर्जेंटीना के दो नागरिक. नेपाल इमीग्रेशन ने दोनों के पासपोर्ट जब्त कर लिए हैं.

बिहार से जुड़े नेपाल सीमा पर विदेशियों के अनधिकृत रूप से भारत में प्रवेश करने की घटनाएं होती रहती है. पिछले कुछ महीनों में चीनी नागरिक और अफगानी नागरिक भी पकड़े गए हैं. कई बार आतंकी भी रक्सौल सीमा पर पकड़े गए हैं.आतंकवादियों के बिहार या भारत में प्रवेश करने का सबसे सुगम रास्ता ने नेपाल से सत्ता बिहार का बॉर्डर ही है.

#indoNepalborder #Biharborder #Birganj 3Nepal #Argentina

RELATED POSTS

View all

view all