Bihar News
Advertisements

बिहार के बगहा से मजदूरी करने गए अरुणाचल प्रदेश में 4 मजदूरों की मौत पत्थर से दबकर हो गई.

Patna 4 August : बिहार के 4 मजदूरों की मौत अरुणाचल प्रदेश में सोते समय पत्थर गिरने से हो गई. बिहार के बगहा से मजदूरी करने गए अरुणाचल प्रदेश में 4 मजदूरों की मौत पत्थर से दबकर हो गई. हादसा मजदूरों के सोते समय हुआ और अन्य मजदूर भी घायल बताए जा रहे हैं. बुधवार रात मजदूर सोए थे उस वक्त अचानक चट्टान गिरने से चार मजदूर की मौत हो गई.

करदाबी जिला के पालन में अरुणाचल प्रदेश में यह हादसा हुआ है. किसी सड़क निर्माण एजेंसी के लिए मजदूरी करने गए थे. रामनगर के खटोरी गांव के विजय मुसहर और चौतरवा थाना के शहडोल के राजेश मुसहर. घायलों का इलाज कराबी जिला अस्पताल में चल रहा है. घटना का समाचार गांव में पहुंचने पर गांव में कोहराम मच गया और चीख पुकार मच गई.

बिहार के मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक जताया है चार मजदूरों को के परिजनों को दो-दो लाख के अनुदान की घोषणा भी की है.

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.