www.goltoo.in

Prof Manendra Kumar को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’, वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक योगदान को मिला राष्ट्रीय सम्मान

July 22, 2026 | by Goltoo

prof (2)12

Muzaffarpur 22 July : Prof Manendra Kumar को कीटविज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोवेल रिसर्च अकादमी का प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा।

Prof Manendra Kumar को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’

बिहार के सुप्रसिद्ध कीटविज्ञानी, पर्यावरणविद् एवं शिक्षाविद् प्रो. (डॉ.) मनेन्द्र कुमार को उनके आजीवन उत्कृष्ट वैज्ञानिक, शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए नोवेल रिसर्च अकादमी, पुदुच्चेरी द्वारा प्रतिष्ठित “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड” से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई है। यह सम्मान कीटविज्ञान (Entomology) एवं पर्यावरण विज्ञान (Environmental Sciences) के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान, शोध उपलब्धियों, नवाचार, शिक्षा तथा समाज के प्रति समर्पित सेवाओं के लिए प्रदान किया जा रहा है।

अकादमी के निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. डी. मोहंदास द्वारा जारी आधिक पत्र में कहा गया है ↓ कि पुरस्कार चयन समिति न Prof Manendra Kumar की उपलब्धियों, शोध कार्यों, नेतृत्व क्षमता तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रभाव का विस्तृत मूल्यांकन करने के उपरांत सर्वसम्मति से उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना है। समिति ने अपने निर्णय में कहा कि प्रो. कुमार का संपूर्ण शैक्षणिक एवं वैज्ञानिक जीवन उत्कृष्टता, नवाचार, शोध-समर्पण और समाजोपयोगी विज्ञान का प्रेरक उदाहरण है।

Prof Manendra Kumar को प्रतिष्ठित 'लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड'
Prof Manendra Kumar को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’

Prof Manendra Kumar ने अपने लंबे शैक्षणिक जीवन में प्राणीशास्त्र, विशेषकर कीटविज्ञान एवं पर्यावरण विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय अनुसंधान किए हैं। उनके अनेक शोध-पत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं तथा उनकी पुस्तकों और वैज्ञानिक नवाचारों को व्यापक सराहना मिली है। उनके अनुसंधान कृषि, पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता तथा सतत विकास जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों से जुड़े रहे हैं।

वे बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुज़फ्फरपुर में प्राणीशास्त्र विभागाध्यक्ष, विज्ञान संकाय के डीन तथा यूजीसी-मानत मंसाधन विकास केंद्र (UGC-HRDC) के निदेशक जैसे महत्वपूण पदा पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। शिक्षा, अनुसंधान और अकादमिक नेतृत्व के क्षेत्र में उनका योगदान अनेक दशकों तक विद्यार्थियों, शोधार्थियों और युवा वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणास्रोत रहा है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान उन विशिष्ट व्यक्तित्वों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने अपने पूरे जीवन में अनुसंधान, नवाचार, शिक्षा, नेतृत्व, मार्गदर्शन तथा समाज सेवा के माध्यम से अपने क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी हो। पुरस्कार के अंतर्गत ‘सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस’, आधिकारिक प्रशस्ति-पत्र (Official Citation) तथा स्मृति-चिह्न (ट्रॉफी) प्रदान किए जाएंगे।

इस सम्मान की घोषणा पर बिहार सहित देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, वैज्ञानिक संस्थानों एवं शैक्षणिक संगठनों के शिक्षकों, शोधकर्ताओं तथा विद्यार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे राज्य के लिए गौरव का विषय बताया है। उनका मानना है कि प्रो. (डॉ.) मनेन्द्र कुमार की उपलब्धियाँ नई पीढ़ी के वैज्ञानिकों को उत्कृष्ट शोध एवं नवाचार के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

इस अवसर पर Prof Manendra Kumar ने नोवेल रिसर्च अकादमी की चयन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि वे इसे अपने सहयोगी शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों तथा परिवार के स्नेह और सहयोग को समर्पित करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी विज्ञान, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण तथा समाजोपयोगी अनुसंधान के क्षेत्र में सक्रिय योगदान देते रहेंगे।

RELATED POSTS

View all

view all