www.goltoo.in

Muzaffarpur के Kanishk Narayan बने ब्रिटेन के AI मंत्री, यूनाइटेड किंगडम की कैबिनेट में मिली अहम जिम्मेदारी

July 21, 2026 | by Goltoo

kn12

Muzaffarpur 21 July : मुजफ्फरपुर से जुड़े Kanishk Narayan ने यूनाइटेड किंगडम की कैबिनेट में AI मंत्री के रूप में शपथ ली। शहर में खुशी और गर्व का माहौल।

Muzaffarpur के Kanishk Narayan बने ब्रिटेन के AI मंत्री

बिहार के मुजफ्फरपुर से जुड़े Kanishk Narayan ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले और देश का गौरव बढ़ाया है। यूनाइटेड किंगडम (यूके) सरकार में 21 जुलाई को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्होंने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें Minister for Artificial Intelligence के रूप में Cabinet Office तथा Department for Business, Innovation, Science and Trade में संयुक्त रूप से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार में खुशी और गर्व का माहौल है।

Muzaffarpur के Kanishk Narayan बने ब्रिटेन के AI मंत्री, यूनाइटेड किंगडम की कैबिनेट में मिली अहम जिम्मेदारी
Muzaffarpur के Kanishk Narayan बने ब्रिटेन के AI मंत्री, यूनाइटेड किंगडम की कैबिनेट में मिली अहम जिम्मेदारी

एस.के.जे. लॉ कॉलेज, मुजफ्फरपुर के निदेशक जयंत कुमार द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार कनीष्क नारायण का जन्म मुजफ्फरपुर के सोंधों हाउस दामुचक स्थित उनके पैतृक आवास में हुआ था। उनकी माता श्रीमती चेतना सिन्हा और पिता श्री संतोष कुमार का परिवार लंबे समय तक मुजफ्फरपुर से जुड़ा रहा है। उनके बड़े भाई डॉ. गौतम नारायण वर्तमान में लंदन में चिकित्सक हैं। जयंत कुमार स्वयं कनीष्क नारायण के बड़े चाचा हैं और एस.के.जे. लॉ कॉलेज के निदेशक हैं। परिवार की एक चचेरी बहन तथा उनके पति लंदन में बैंकिंग क्षेत्र में निदेशक पद पर कार्यरत हैं। वहीं उनकी दूसरी बहन श्रेया नारायण एक अभिनेत्री हैं। परिवार के अधिकांश सदस्य शिक्षा, चिकित्सा, बैंकिंग और सामाजिक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं।

ब्रिटेन सरकार में Artificial Intelligence (AI) जैसे भविष्य की तकनीक से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग की जिम्मेदारी मिलना भारतीय मूल के कनीष्क नारायण के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता आने वाले वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था और प्रशासन की दिशा तय करेगी। ऐसे में भारतीय मूल के एक युवा नेता को इस विभाग की जिम्मेदारी मिलना भारत और विशेष रूप से बिहार के लिए गौरव की बात है।

Muzaffarpur के Kanishk Narayan बने ब्रिटेन के AI मंत्री, यूनाइटेड किंगडम की कैबिनेट में मिली अहम जिम्मेदारी
Muzaffarpur के Kanishk Narayan बने ब्रिटेन के AI मंत्री, मुजफ्फरपुर के सोंधों स्थित उनके पैतृक आवास पर उत्सव जैसा माहौल है।

जयंत कुमार ने बताया कि कनीष्क नारायण की उपलब्धि से मुजफ्फरपुर के सोंधों स्थित उनके पैतृक आवास पर उत्सव जैसा माहौल है। स्थानीय लोग मिठाइयां बांटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर अपनी खुशी व्यक्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि कनीष्क नारायण की सफलता मुजफ्फरपुर के युवाओं के लिए प्रेरणा बनेगी और यह संदेश देगी कि प्रतिभा, मेहनत और लगन से वैश्विक स्तर पर भी सर्वोच्च जिम्मेदारियां हासिल की जा सकती हैं।

सोशल मीडिया पर कनीष्क नारायण का संदेश: AI से तय होगा भविष्य, ब्रिटेन को वैश्विक नेतृत्व दिलाने का संकल्प

कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद कनीष्क नारायण ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक विस्तृत संदेश साझा किया। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने उन्हें कैबिनेट में Minister for Artificial Intelligence के रूप में शामिल होने का आग्रह किया, जो इस बात का संकेत है कि ब्रिटेन सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को भविष्य की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक मानती है।

अपने संदेश में Kanishk Narayan ने लिखा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) मानव इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण तकनीक बनने जा रही है और इसका प्रभाव अन्य सभी तकनीकी परिवर्तनों से कहीं अधिक व्यापक होगा। उन्होंने कहा कि यदि AI का सही उपयोग किया जाए तो इससे ब्रिटेन में औद्योगिक पुनर्जागरण, राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती तथा सार्वजनिक सेवाओं में ऐतिहासिक सुधार संभव है।

Muzaffarpur के Kanishk Narayan बने ब्रिटेन के AI मंत्री, यूनाइटेड किंगडम की कैबिनेट में मिली अहम जिम्मेदारी
Muzaffarpur के Kanishk Narayan बने ब्रिटेन के AI मंत्री, यूनाइटेड किंगडम की कैबिनेट में मिली अहम जिम्मेदारी

हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि AI के साथ रोजगार, तेज़ी से बदलती तकनीक और सामाजिक प्रभाव जैसी वास्तविक चुनौतियां भी जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कहा कि इन चिंताओं को गंभीरता से लेना आवश्यक है, लेकिन दुनिया ऐसे मोड़ पर खड़ी है जहां देशों के पास यह तय करने का सीमित समय है कि वे AI का नेतृत्व करेंगे या फिर AI उनके भविष्य की दिशा तय करेगा।

Kanishk Narayan ने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि जब तक यह अवसर उपलब्ध है, तब तक वह तेज़ गति, स्पष्ट दृष्टि और बड़े लक्ष्य के साथ काम करेंगे ताकि वैश्विक स्तर पर AI नीति निर्माण में ब्रिटेन की मजबूत भूमिका सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र वेल ऑफ ग्लैमोर्गन (वेल्स) का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि यही वह भूमि है जिसने 12 वर्ष की आयु में उनके परिवार का स्वागत किया, उन्हें अवसर दिए और आगे चलकर वेल्स के पहले जातीय अल्पसंख्यक सांसद बनने का सम्मान दिलाया। अब उसी क्षेत्र के समर्थन से उन्हें ब्रिटेन की कैबिनेट में देश की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने अपने संदेश के अंत में वेल ऑफ ग्लैमोर्गन की जनता के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Kanishk Narayan के यूके कैबिनेट मंत्री बनने पर अनेक शिक्षाविदों, समाजसेवियों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। बधाई देने वालों में उज्ज्वला मिश्रा (सचिव, एस.के.जे. लॉ कॉलेज), सुशील कुमार मिश्रा (अध्यक्ष, एस.के.जे. लॉ कॉलेज), Dr Rajnish Gupta (CCDC), डॉ. सतीश कुमार(Secretary, Abha Teachers Training College), डॉ. के.के.एन. तिवारी (प्राचार्य), डॉ. रजनीश गुप्ता, डॉ. प्रमोद कुमार, Dr. Vimal Kishore (Principal RPM Law College), डॉ. ललित किशोर, डॉ. रत्नेश भारद्वाज, आशुतोष कुमार आर्य, चंदन कुमार, राहुल कुमार, सुधांशु सुमन सहित अनेक शिक्षाविद, अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हैं। सभी ने इसे मुजफ्फरपुर और बिहार के लिए गौरव का क्षण बताया।

Kanishk Narayan की इस उपलब्धि ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि बिहार की प्रतिभाएं विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं। तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में उनकी नई भूमिका न केवल यूनाइटेड किंगडम के लिए महत्वपूर्ण होगी, बल्कि भारतीय मूल के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।

RELATED POSTS

View all

view all