Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 July : MPS Science College , मुजफ्फरपुर में पर्यावरण विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित हुई। डॉ. भगवान कुमार ने कहा- पर्यावरण को मनुष्य से बचाने की जरूरत है।

MPS Science College डॉ. भगवान कुमार – “पर्यावरण को मनुष्य से बचाने की जरूरत”

महेश प्रसाद सिन्हा साइंस कॉलेज, मुजफ्फरपुर (बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई) में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं सेहत केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में “पर्यावरण और हमारा कर्तव्य बोध” विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

MPS Science College में पर्यावरण पर विचार गोष्ठी, डॉ. भगवान कुमार बोले- "पर्यावरण को मनुष्य से बचाने की जरूरत"
MPS Science College में पर्यावरण पर विचार गोष्ठी, डॉ. भगवान कुमार बोले- “पर्यावरण को मनुष्य से बचाने की जरूरत”
MPS Science College में पर्यावरण पर विचार गोष्ठी, डॉ. भगवान कुमार बोले- "पर्यावरण को मनुष्य से बचाने की जरूरत"
MPS Science College डॉ. भगवान कुमार बोले- “पर्यावरण को मनुष्य से बचाने की जरूरत”र्यावरण को मनुष्य से बचाने की जरूरत”
MPS Science College में पर्यावरण पर विचार गोष्ठी,
MPS Science College में पर्यावरण पर विचार गोष्ठी,

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राजीव कुमार ने की, जबकि संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार साह ने किया।

Advertisements
mps science college

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. भगवान कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में केवल “पर्यावरण बचाओ” का नारा पर्याप्त नहीं है, बल्कि “पर्यावरण को मनुष्य से बचाने” की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मानव के अंधाधुंध संसाधन दोहन, वनों की कटाई एवं प्रदूषण ने प्रकृति के संतुलन को गंभीर रूप से प्रभावित किया है। उन्होंने जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक मुक्त जीवनशैली तथा ऊर्जा संरक्षण को पर्यावरण सुरक्षा के लिए आवश्यक बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी दायित्व नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

mps science college

विशिष्ट अतिथि डॉ. रजनीकांत पांडेय ने पर्यावरण की वर्तमान चुनौतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन, वायु एवं जल प्रदूषण तथा जैव विविधता का ह्रास मानव सभ्यता के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने युवाओं से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होकर समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने का आह्वान किया।

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रो. राजीव कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए शैक्षणिक संस्थानों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने तथा दैनिक जीवन में पर्यावरण-अनुकूल व्यवहार अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकगण, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु सामूहिक संकल्प लिया। अंत में डॉ. अमित कुमार साह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.