Dr. RMLS Mahavidyalay में शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न, Dr Ashok Kumar Sah बने अध्यक्ष
July 21, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 21 July : मुजफ्फरपुर के Dr. RMLS Mahavidyalay में शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। Dr Ashok Kumar Sah अध्यक्ष चुने गए।
शिक्षक संघ का चुनाव संपन्न : Dr Ashok Kumar Sah बने अध्यक्ष
डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय, मुजफ्फरपुर में मंगलवार को महाविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और लोकतांत्रिक वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। महाविद्यालय के वरीय प्राध्यापक प्रो. (डॉ.) हरिश्चन्द्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में सभी शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया। चुनाव के बाद विभिन्न पदों पर नए पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया।
चुनाव परिणाम के अनुसार गणित विभाग के Dr Ashok Kumar Sah को शिक्षक संघ का अध्यक्ष चुना गया। अर्थशास्त्र विभाग के श्री मुकेश कुमार सरदार उपाध्यक्ष, मनोविज्ञान विभाग के डॉ. नन्हे कुमार सचिव तथा डॉ. ममता कुमारी संयुक्त सचिव निर्वाचित हुए। वहीं गणित विभाग के डॉ. दिनकर सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने पर महाविद्यालय परिवार ने संतोष व्यक्त किया।

चुनाव संपन्न होने के बाद महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर विश्वास व्यक्त किया गया कि नवगठित शिक्षक संघ महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक वातावरण विकसित करने, शिक्षकों के अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा करने, आपसी समन्वय को मजबूत बनाने तथा पारदर्शिता और संस्थान के समग्र विकास के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शिक्षकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि शिक्षक हित, छात्र कल्याण और महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं संस्थागत प्रगति उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। साथ ही शिक्षक संघ संवाद, सहयोग और सहभागिता की भावना के साथ कार्य करते हुए महाविद्यालय को नई उपलब्धियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास करेगा।
RDS College की NCC इकाई का ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर संजीव मेहरोत्रा ने किया निरीक्षण, कैडेटों को अनुशासन और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश #Muzaffarpur #ncc @brabu_ac_in https://t.co/5iuLFuUtjD pic.twitter.com/pHBWfAVuVn
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) July 21, 2026
महाविद्यालय प्रशासन और शिक्षकों का मानना है कि लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न यह चुनाव संस्थान में स्वस्थ शैक्षणिक वातावरण को और मजबूत करेगा। नवगठित शिक्षक संघ से शिक्षकों और छात्रों दोनों को सकारात्मक पहल एवं बेहतर समन्वय की उम्मीद है, जिससे महाविद्यालय के विकास को नई गति मिल सकेगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all