कुढ़नी विधान सभा उप निर्वाचन की उलटी गिनती शुरू, इवीएम मशीन रवाना
December 4, 2022 | by Goltoo
Muzaffarpur 4 December : कुढ़नी विधान सभा उप निर्वाचन की उलटी गिनती शुरू, इवीएम मशीन रवाना.
कुढ़नी विधान सभा उप निर्वाचन 2022 में पोलिंग पार्टीज इवीएम मशीन के साथ अपने-अपने निर्दिष्ट मतदान केन्द्र पर रवाना हो गये। रवाने से पूर्व जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें ब्रीफ किया गया। ब्रीफिंग के दौरान जिला पदाधिकारी ने सभी चुनाव कर्मियों को शुभकामना देते कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में त्रुटि एवं बाधारहित मतदान सम्पन्न कराने में आप निर्वाचन आयोग के एसओपी के अनुसार कार्य करे। अपने सम्बद्ध चुनाव कर्मी पुलिसकर्मी के साथ आपसी समन्वय से शांतिपूर्ण मतदान प्रारंभ कर कुशलतापूर्वक संचालित करते हुए पूर्ण करे।

मतदान प्रक्रिया के बारीकी को भी उन्होनेें बताया। ससमय माॅक पोल एवं अन्य प्रक्रिया करने का निदेश दिया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने संबोधन में कहा कि ईवीएम एवं अन्य सामग्री के साथ अपने चिन्हित मतदान केन्द्र पर ही पहुचे। रास्ते में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर कठोर एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उप विकास आयुक्त ने भी बताया कि यह चुनाव भी बोचहाँ उप चुनाव के तरह ही पीसीसीपी रहित हो रहा है। यानी चुनाव कर्मी सीधे ईवीएम एवं अन्य सामग्री के साथ अपने मतदान केन्द्र पर प्रस्थान करेगें।
विधानसभा कुढ़नी मतदान की तैयारियां पूरी, नियंत्रण कक्ष तैयार, एक नजर पाबंदियों पर, बिना चेहरा मिलान के मतदान नहीं – Chunav चुनाव https://t.co/hcVUaNjZYM #Muzaffarpur
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) December 4, 2022
सिंकदपुर स्टेडियम में बने डिस्पैच सेंटर में अलग-अलग कर्मियों के बैठने की व्यवस्था थी। वाहन कोषांग, ईवीएम वेयर हाउस, कार्मिक कोषांग भी सुचारू ढंग से कार्य किये। मौके पर सामान्य प्रेक्षक डाॅ0 शालीन, उप विकास आयुक्त श्री आशुतोष द्विवेदी, परीक्ष्यमान आई एस पदाधिकारी सुश्री सारा असरफ, अपर समाहर्ता श्री अजय कुमार, संजीव कुमार, निर्वाची पदाधिकारी श्री खगेश चन्द्र झा, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सत्यप्रिय कुमार एवं जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी श्री दिनेश कुमार, सामग्री कोषांग कयूम अंसारी, कार्मिक कोषांग के नोडल सुश्री तरणिजा आदि उपस्थित थे।
#Kudhni #election #Muzaffarpur

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all