Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 February : मुजफ्फरपुर स्थित LS College में नए शैक्षणिक सत्र से MBA और MCA पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी तेज हो गई है। विश्वविद्यालय की उच्चस्तरीय निरीक्षण टीम ने कॉलेज का दौरा कर इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधनों की समीक्षा की। टीम ने क्लिनिकल साइकॉलजी और मशरूम उत्पादन के शॉर्ट टर्म कोर्स की संभावनाओं का भी जायजा लिया।

LS College में MBA और MCA पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी

विश्वविद्यालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय निरीक्षण टीम ने मुजफ्फरपुर के LS College का दौरा कर नए प्रस्तावित MBA और MCA पाठ्यक्रमों के संचालन हेतु उपलब्ध संसाधनों और आधारभूत संरचना का विस्तृत निरीक्षण किया।

कॉलेज पहुंचने पर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने टीम का स्वागत किया और उन्हें कंप्यूटर लैब, समृद्ध लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लासरूम, प्रशासनिक कार्यालय तथा छात्र सुविधाओं का भ्रमण कराया। निरीक्षण के दौरान टीम ने शैक्षणिक गुणवत्ता, तकनीकी संसाधनों और कक्षाओं की व्यवस्थाओं का बारीकी से आकलन किया।

Advertisements
LS College में नए सत्र से MBA और MCA पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी
LS College में नए सत्र से MBA और MCA पाठ्यक्रम शुरू करने की तैयारी

प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने कहा कि इन पेशेवर पाठ्यक्रमों के शुरू होने से उत्तर बिहार के छात्रों को वैश्विक स्तर की तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा का लाभ मिलेगा। साथ ही, इससे स्वरोजगार, स्टार्टअप और नवाचार के क्षेत्र में नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि महाविद्यालय इन पाठ्यक्रमों के सफल संचालन के लिए पूरी तरह तैयार है।

निरीक्षण टीम में एलएन कॉलेज की प्राचार्या प्रो. सुनीता कुमारी शर्मा, एलएन मिश्रा कॉलेज के निदेशक डॉ. मनीष कुमार तथा डॉ. अभयानंद श्रीवास्तव शामिल थे। टीम ने कॉलेज में प्रस्तावित क्लिनिकल साइकॉलजी और मशरूम उत्पादन के शॉर्ट टर्म कौशल आधारित पाठ्यक्रमों के लिए उपलब्ध संसाधनों की भी समीक्षा की।

प्रो. टी.के. डे ने कहा कि विश्वविद्यालय कौशल आधारित एवं रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है और ऐसे कोर्स युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.