www.goltoo.in

National Targetball Championship के लिए ट्रायल 30 मार्च को

March 29, 2025 | by Goltoo

goltoo – 2025-03-29T083433.439

Muzaffarpur 29 March ; आगरा (उत्तर प्रदेश) में 27 से 30 अप्रैल तक होने वाली National Targetball Championship 10वीं सब जूनियर नेशनल टार्गेटबॉल चैंपियनशिप और 9वीं सीनियर फेडरेशन कप में बिहार की टार्गेटबॉल टीम का चयन करने के लिए ट्रायल 30 मार्च को आयोजित किया जाएगा। यह ट्रायल जी डी मदर इंटरनेशनल स्कूल के खेल मैदान में होगा।

National Targetball Championship

National Targetball Championship

बिहार टार्गेटबॉल संघ के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग में 2008 के बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते हैं, जबकि फेडरेशन कप पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए कोई उम्र सीमा निर्धारित नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि ट्रायल में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को रंगीन फोटो और आधार कार्ड की छाया प्रति लाना अनिवार्य होगा।

चयन समिति में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आकाश, सनशाइन स्कूल की शारीरिक शिक्षिका रागनी ठाकुर, कोच गौरव कुमार, मुजफ्फरपुर संघ के कोषाध्यक्ष अभिषेक अभिमन्यु और गोपालगंज संघ के सचिव पिंटू कुमार गुप्ता शामिल रहेंगे।

इस ट्रायल के माध्यम से चयनित खिलाड़ी बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

You may also like to read

1.Karate World Cup के लिए बिहार की बेटी अनुष्का अभिषेक का चयन https://goltoo.in/wp/karate-world-cup-bihars-anushka-abhishek-selected/

2. St Xavier International School वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन https://goltoo.in/wp/st-xavier-international-school-annual-sports-9/

RELATED POSTS

View all

view all