Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 5 January :

समीर कुमार, बिहार स्टेट बैंक ऑफ बड़ौदा इम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA) , अखाड़ा घाट रोड शाखा यूनिट मुजफ्फरपुर द्वारा सम्मान समारोह

04:01:2023 को स्थान अखाड़ा घाट रोड शाखा यूनिट मुजफ्फरपुर में कार्यालय अवधि के बाद व्यक्तिगत तौर पर समीर कुमार (उपाध्यक्ष), बिहार स्टेट बैंक ऑफ बड़ौदा इम्प्लाइज एसोसिएशन (AIBEA) द्वारा एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।

Advertisements

समीर कुमार(उपाध्यक्ष) ने इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्री बी पी साह(ऊप महासचिव), BSBOBEA, विशिष्ट अतिथि श्री रंजीत कुमार, क्षे का यूनिट, सम्मानित अतिथि श्री अविनाश कुमार, क्षेत्रीय सचिव, मुजफ्फरपुर यूनिट को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित , स्वागत एवं अभिनन्दन किया । हाल ही में सेवानिवृत्त हुये तीन साथियों श्री दिनेश प्रसाद, ब्रह्मपुरा शाखा यूनिट, श्री बिहारी राम, मुख्य शाखा यूनिट एवं श्री झगङू राम, ऊमानगर शाखा यूनिट को भी पुष्प गुच्छ, अंग वस्त्र एवं संगठन BSBOBEA (AIBEA) का प्रतिक चिन्ह मेडल देकर सम्मानित किया गया ।

निम्नलिखित 10 साथियों को भी संगठन हेतु असाधारण शानदार बेहतरीन कार्य करने हेतु संगठन BSBOBEA(AIBEA) प्रतिक चिन्ह मेडल देकर सम्मानित किया गया । :-
श्री/श्रीमती

  1. राजेश कुमार
  2. बैधनाथ भारती
  3. रिंकु कुमारी
  4. ऊपासना
  5. पवन कुमार
  6. गौरव प्रसाद
  7. आकाश कुमार
  8. अभिषेक कुमार
  9. रंजीत कुमार (जीरोमाईल)
  10. फ़िरदौस आलम

सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से सभी 10 साथियों को प्रतिक चिन्ह मेडल देकर सम्मानित किया । सभी का शानदार कार्य हेतु हौसला अफजाई किया गया उत्साह वर्धन किया गया । इस अवसर पर राजीव कुमार, नवल कुमार, वारिस हयात खान, उज्जवल कुमार, ललित, अविनाश, संजीव,आलोक,चंदन,अमित, सुरज, हेमन्त, सुमन एवं हमारे बहुत साथी उपस्थित रहे । सम्मान समारोह बैठक का धन्यवाद ज्ञापन श्री राजेश कुमार ने किया । सम्मानित हुवे सभी साथियों ने बताया कि समीर कुमार द्वारा संगठन के लिए बेहतरीन कार्य हेतु सम्मानित किया जाना हौसला अफजाई किया जाना काबिले तारिफ एवं सराहनीय है ।

#aibea #emplyeesassociation #Bihar

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.