www.goltoo.in

भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की Jr Research Fellowship परीक्षा में अंशु आनंद ने सफलता पाई

March 29, 2025 | by Goltoo

sonal (1)

Muzaffarpur 29 March : अंशु आनंद ने भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की Jr Research Fellowship जूनियर रिसर्च फेलोशिप परीक्षा में सफलता पाई

लंगट सिंह कॉलेज के इतिहास विभाग की शोधार्थी अंशु आनंद ने भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (ICHR) द्वारा आयोजित जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया है।

अंशु आनंद, कॉलेज के इतिहास विभाग के शिक्षक डॉ. राजीव कुमार के पर्यवेक्षण में शोधरत हैं। उनके शोध का विषय है – ‘बिहार की महिलाओं में राजनीतिक चेतना का विकास क्रम 1912-1952’

भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद की Jr Research Fellowship परीक्षा में अंशु आनंद ने सफलता पाई

अंशु ने इससे पहले लंगट सिंह कॉलेज से इतिहास विषय में प्रथम श्रेणी में स्नातकोत्तर किया है। हाल ही में उन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की थी। उनकी इस उपलब्धि पर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओम प्रकाश राय और डॉ. राजीव कुमार ने उन्हें बधाई दी।

अंशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध पर्यवेक्षक डॉ. राजीव कुमार, माता-पिता और अपने कठोर परिश्रम को दिया। उनकी इस उपलब्धि से कॉलेज परिवार में हर्ष का माहौल है।

RELATED POSTS

View all

view all