www.goltoo.in

Muzaffarpur News स्वच्छता से ही समृद्धि आती है- प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा।

June 1, 2023 | by Goltoo

missionlife

Muzaffarpur 1 June : Muzaffarpur News आजादी के अमृत महोत्सव पर रामदयालु सिंह महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, मिशन लाइफ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत कॉलेज परिसर में स्थित प्रशासनिक ब्लॉक, कला एवं विज्ञान संकाय के परिसर को झाड़ू लगाकर साफ किया गया।

मिशन लाइफ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मिशन लाइफ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा


स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की शुरुआत करते हुए प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि स्वच्छता हमारे लिए अनिवार्य है। स्वच्छता से ही समृद्धि आती है। अगर हमारे आसपास साफ-सफाई न रहे तो हमारा मन उत्साहित नहीं रहता है। जिसके चलते हम अपने कार्य में सौ प्रतिशत नहीं दे पाते हैं। लिहाजा हमारी प्रगति रुक जाती है। स्वच्छता जिस तरीके से हमें आगे बढ़ाने के लिए कारगर है, वैसे ही यह इसलिए भी जरूरी है कि आजकल के आधुनिक जीवन शैली के चलते तमाम बीमारियां फैल रही है। ऐसे में हमें और सजग रहते हुए अपने आसपास स्वच्छता रखनी चाहिए।

कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली


कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि स्वच्छता पखवाड़ा के तहत बच्चों को साफ सफाई एवं स्वस्थ रहने की जानकारी दी जाती है। हम एक स्वस्थ जीवन की कामना तभी कर सकते हैं जब हमारे आसपास का वातावरण साफ सुथरा हो। स्वच्छता हम सबकी जिम्मेदारी है।

मिशन लाइफ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मिशन लाइफ स्वच्छता पखवाड़ा के तहत कॉलेज परिसर में स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार


परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार ने कहा कि स्वच्छ जीवन ही स्वस्थ जीवन होता है। इस जीवन शैली को अपनाते हुए हमें आसपास के वातावरण को साफ सुथरा रखने की जरूरत है। एनएसएस के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेवीकाएं इस कार्य में लगे हुए हैं और अपना सौ प्रतिशत समाज सेवा को दे रहे हैं।

#missionlife #rdscollege #Muzaffarpur #news


**स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में भाग लेने वाले एनएसएस कार्यकर्ताओं में कृष्णा कुमार, सतीश, अनमोल कुमार, आलोक, जगमोहन, मीनाक्षी, प्रणब कुमार ठाकुर, दिव्य ज्योति, आकाश कुमार आदि ने हिस्सा लिया।


इस अवसर पर डॉ राजीव कुमार, डॉ पयोली, डॉ ललित किशोर, डॉ मीनू कुमारी, डॉ गणेश कुमार शर्मा, अशोक कुमार आदि ने झाड़ू लगाकर परिसर की सफाई की और एनएसएस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।

RELATED POSTS

View all

view all