Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 31 May : Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज और ईरान के अकसीर ए दानिश संस्थान ईरान के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक बैठक का आयोजन किया गया.

अध्यक्षीय संबोधन प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा भारत और ईरान, दो प्राचीन पड़ोसी सभ्यताओं के लोगों ने युगों से घनिष्ठ ऐतिहासिक संबंधों का आनंद उठाया है. उनकी एक सामान्य मातृभूमि थी और एक सामान्य भाषाई और नस्लीय अतीत साझा करते थे. कई सहस्राब्दी के दौरान, उन्होंने भाषा, धर्म, कला, संस्कृति, भोजन और अन्य परंपराओं के क्षेत्र में एक दूसरे को समृद्ध किया.

मुख्य अतिथि प्रो राजीव कुमार

मुख्य अतिथि प्रो राजीव कुमार, ने लंगट सिंह कॉलेज एवं अक्सिरे दानिश के समझौते का जिक्र करते हुए कहा इस दूसरे अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक बैठक से भारत और ईरान के सांस्कृतिक रिश्ते और मजबूत होंगे. उन्होंने कहा दोनो संस्थानों के बीच एमओयू बहुत महत्वपूर्ण है. उन्होंने एनईपी 2020 में भारत सरकार द्वारा पर्सियन (फारसी) के अध्यापन हेतु जो प्रावधान है उसका भी जिक्र किया.

Advertisements

मुख्य वक्ता सैयद नकी अब्बास

मुख्य वक्ता सैयद नकी अब्बास ने मध्यकालीन भारत के ईरान से हिंदुस्तान आए शायरों और कलाकारों के माइग्रेशन की वजहों का जिक्र करते हुए भारत के ईरान के गिलान प्रांत के माइग्रेटेड 20 से ज्यादा शायरों का वर्णन किया और हजीन लहीजी के कृतित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला. समाने इस्माइली ने भी दोनो देशों के सांस्कृतिक संबंधों को सहेजते हुए और बेहतर करने हेतु ऐसे ही और अधिक से अधिक साझा कार्यक्रम की महत्ता पर जोड़ दिया.

 दूसरा कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित हुआ
दूसरा कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित हुआ

अंत में मोहम्मद इम्तियाज आलम ने बाबाए फारसी रूदकी समरकंदी की गजल का पाठ करते हुए उसके महत्ता पर प्रकाश डाला, वहीं ईरान की कुछ छात्राओं ने हजीने लाहिजी की कविताओं का पाठ किया. इस अवसर पर विभिन्न देशों के छात्र, शिक्षक, कवि और शोधकर्ता ऑनलाइन जुड़े.

उल्लेखनीय है की इसी वर्ष जनवरी में एल एस कॉलेज और अक्सीरे दानिश एजुकेशन लिटरेरी कोऑपरेशन ने एमओयू साइन किया था, जिसका पहला कार्यक्रम फरवरी महीने में ईरान में आयोजित हुआ और एलएस कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सैयद नकी अब्बास ने मुख्य वक्ता के तौर पर व्याख्यान दिया था. आज का यह दूसरा कार्यक्रम ऑनलाइन आयोजित हुआ.

#Muzaffarpur #news #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.