Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 October : RDS College राम दयालु सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग ने गंगापुर छाजन गांव का किया अध्ययन किया.

RDS College स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग

RDS College के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग ने गंगापुर छाजन गांव का किया अध्ययन
RDS College के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग ने गंगापुर छाजन गांव का किया अध्ययन

राम दयालु सिंह महाविद्यालय के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा बिहार के ग्रामीण विकास प्रतिमान के अध्ययन के दूसरे दिन विभागाध्यक्ष डॉ0 रजनी कान्त पाण्डेय के नेतृत्व में एक टीम ने गंगापुर छाजन गांव का अध्ययन किया। इस अध्ययन दल में प्रमुख रूप से माधव, मुकुंद, मुरारी, मोनिका, स्वाति, राज नंदिनी, अंशु, अनुष्का और नीतिन शामिल थे।

RDS College के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग ने गंगापुर छाजन गांव का किया अध्ययन
RDS College के स्नातकोत्तर राजनीति विज्ञान विभाग ने गंगापुर छाजन गांव का किया अध्ययन

दो दिनों के दौरान टीम ने 50 से अधिक घरों का अध्ययन किया और ग्रामीण विकास के विभिन्न प्रतिमानों तथा स्थानीय समस्याओं को समझने का प्रयास किया। टीम ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, जल आपूर्ति और रोजगार के मुद्दों पर गहन चर्चा की और गांव की समस्याओं और चुनौतियों को पहचानने का प्रयास किया।

Advertisements
RDS College

विभाग के अनुसार, इस प्रकार के अध्ययन भविष्य में भी लगातार किए जाएंगे ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की वास्तविक परिस्थितियों और उनके विकास के तरीकों पर और बेहतर काम किया जा सके।

महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. अनिता सिंह ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन यूजीसी और नई शिक्षा नीति के अनुकूल हैं। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों के विस्तार के प्रति भी अपना समर्थन जताया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.