Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 8 July : LS College में अंग्रेजी के विभागाध्यक्ष प्रो. एसआर चतुर्वेदी को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सेल (आईक्यूएसी) का नया समन्वयक नियुक्त किया है. प्राचार्य कार्यालय द्वारा इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है.

LS College प्रो.एसआर चतुर्वेदी

LS College प्रो. एसआर चतुर्वेदी आईक्यूएसी के नए समन्वयक नियुक्त
LS College प्रो. एसआर चतुर्वेदी आईक्यूएसी के नए समन्वयक नियुक्त

मौके पर प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि प्रो.चतुर्वेदी अनुभवी शिक्षाविद् हैं, तथा उम्मीद है कि वे इस भूमिका में भी में विशेषज्ञता लाएंगे. उन्होंने पहले कॉलेज के भीतर विभिन्न पदों पर कार्य किया है और कॉलेज की शैक्षणिक और प्रशासनिक नीतियों को आकार देने में सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं. प्रो राय ने कहा कि आईक्यूएसी समन्वयक के रूप में प्रो.चतुर्वेदी कॉलेज के भीतर गुणवत्ता आश्वासन और वृद्धि प्रयासों के कार्यान्वयन की देखरेख सुनिश्चित करेंगे.

इसमें उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा सुनिश्चित करने और निरंतर सुधार की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रणनीतियों का विकास और कार्यान्वयन शामिल होगा. पदभार ग्रहण करते हुए प्रो चतुर्वेदी ने कहा कि उनका पहला लक्ष्य कॉलेज की नैक मूल्यांकन की गतिविधियों में तेजी लाना है. कॉलेज द्वारा नैक मूल्यांकन में प्रक्रियाधीन है. उन्होंने कहा कि सभी विभागो के आपसी समन्वय पर जोर दिया जाएगा.

Advertisements

मौके पर बधाई देने वालो में निवर्तमान समन्वयक प्रो राजीव कुमार, प्रो गोपाल जी, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ त्रिपदा भारती, डॉ आलोक कुमार, डॉ मुस्तफिज अहद, डॉ एसएन अब्बास, डॉ पवन कुमार, डॉ नवीन कुमार, डॉ गुंजन कुमार, ऋषि कुमार, सकलदेव मिस्त्री आदि शामिल रहे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.