Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 1 June : मुजफ्फरपुर में बहनोई को ट्रक ने साला को ट्रेक्टर ने कुचला मुजफ्फरपुर में दुर्घटना रुकने का नाम नहीं ले रही कल दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई. भगवानपुर गोलंबर पर बहनोई को ट्रक ने रौंदा और साला को ट्रैक्टर ने मरवन चौक पर. पारु में भी एक व्यक्ति की मौत हो गई. चाचा भतीजा दुर्घटनाग्रस्त हुए, जिसमें चाचा की मौत हो गई.


मुजफ्फरपुर में कल हुई
अलग-अलग दुर्घटनाओं में साला बहनोई की मौत हो गई. परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए. मुजफ्फरपुर में सदर थाना के चंद चंद कदम की दूरी पर है एक राज मिस्त्री को ट्रक ने कुचल डाला. इनकी पहचान करजा थाना के राजीव महतो के रूप में हुई है. उधर साला अनिल मौतों को मरवन चौक पर एक ट्रैक्टर ने कुचल डाला.


मुजफ्फरपुर के सदर थाना के कुल भगवानपुर गोलंबर पर लगभग सुबह सुबह 10:00 बजे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार राजीव महतो को कुछ कुचल दिया धटनास्थल पर ही मौत हो गई. राजीव महतो की बाइक ट्रक में फंसकर घसीटती चली गई. घटना के बाद ट्रक और खलासी ट्रक को छोड़कर भागने में सफल हो गए. घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू कर दीया.

Advertisements


राजीव बातों की मौत के बाद अंत्येष्टि कर लौट रहे साला अनिल महतो को पकरी चौक पर एक ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी. ट्रैक्टर न केवल एक दो पहियों को टक्कर नहीं मारी बल्कि उसके पीछे चलने वाले दो-तीन और बाइक को भी ठोकर मारी. ट्रैक्टर चालक भी भागने में सफल हो गए हो.अनिल महतो की इलाज के दौरान मौत हो गई.


मुजफ्फरपुर में रफ़्तार जान पर जान लेते जा रही लोग थमने का नाम नहीं ले रहे.ए दिन दुर्घटाएँ हो रही पर लोग चलती गाड़ी में मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे.

#Accident #Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.