Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 21 September: अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस एवं विश्व अल्ज़ाइमर दिवस के अवसर पर 21 सितंबर को RDS College में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

RDS College में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं विश्व अल्ज़ाइमर दिवस

कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शशि भूषण कुमार ने की। उन्होंने दोनों दिवसों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शांति केवल संघर्ष की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि समाज में आपसी समझ, सहिष्णुता, सहयोग और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने अल्ज़ाइमर जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति समाज में जागरूकता एवं संवेदनशीलता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

RDS College में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं विश्व अल्ज़ाइमर दिवस पर NSS की संगोष्ठी आयोजित
RDS College में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं विश्व अल्ज़ाइमर दिवस पर NSS की संगोष्ठी आयोजित

NSS Programme Officer डॉ. सौरभ राज ने विश्व अल्ज़ाइमर दिवस के संदर्भ में अल्ज़ाइमर रोग के Neurological एवं Psychological aspects पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि अल्ज़ाइमर केवल स्मृति कमजोर होने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति की सोच, व्यवहार, भावनात्मक स्थिति और दैनिक कार्यक्षमता को भी प्रभावित कर सकता है। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्तियों के प्रति परिवार एवं समाज का धैर्यपूर्ण, संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार आवश्यक है। साथ ही उन्होंने Caregivers के मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

Advertisements
RDS College में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं विश्व अल्ज़ाइमर दिवस पर NSS की संगोष्ठी आयोजित
RDS College में अंतर्राष्ट्रीय शांति एवं विश्व अल्ज़ाइमर दिवस पर NSS की संगोष्ठी आयोजित

राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. रजनीकांत पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस के संदर्भ में शांति, सह-अस्तित्व, सामाजिक सद्भाव और मानवीय मूल्यों की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने युवाओं को समाज में शांति, संवाद और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर डॉ. सी. के. झा एवं डॉ. चौधरी संजय कुमार ने भी विश्व अल्ज़ाइमर दिवस के संदर्भ में अपने विचार व्यक्त करते हुए अल्ज़ाइमर रोग के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता एवं उचित देखभाल की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। NSS Volunteers राज कुमार एवं अमित कुमार सहित अन्य स्वयंसेवकों ने भी दोनों विषयों पर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में डॉ. अमृता कुमारी, डॉ. विंदु कुमारी, डॉ. अमोद कुमार, डॉ. ललित किशोर, डॉ. आलोक कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में NSS Volunteers उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. अमिता त्रिवेदी ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सभी शिक्षकों, अतिथियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.