Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 April : Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग और प्रो सोहन राज लक्ष्मी देवी तातेड जैन चेयर के संयुक्त तत्वावधान में विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया. महावीर और ओशो : विमर्श की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित व्याख्यान में अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि महावीर की वाणी को ओशो ने आज के युग की भाषा दी और लोकप्रिय .बनाया है.

भगवान महावीर ने सभी लोगों को हमेशा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया था.उन्होनें अपने उपदेशों में सत्य, असत्य, अहिंसा, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य पर बहुत अधिक जोर दिया था और साथ ही अहिंसा परमो धर्म: के संदेश को भी लोगों तक फैलाया था. प्रो राय ने छात्रों से कहा कि चेहरे पर मुस्कान और मन में उत्साह से किसी भी परिस्थिति पर विजय पाई जा सकती है. मुख्य वक्ता प्रो सरोज कुमार वर्मा ने विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला. संचालन और धन्यवाद ज्ञापन डॉ विजय कुमार ने किया.

L SCollege
L SCollege :महावीर और ओशो : विमर्श की प्रासंगिकता विषय पर आयोजित व्याख्यान

व्याख्यान में प्रो हरिनारायण पांडे, प्रो जयकांत सिंह, प्रो राजीव झा आदि ने भी विचार रखे. मौके पर प्रो कमला कुमारी, प्रो शिवदीपक शर्मा, डॉ एसआर चतुर्वेदी, डॉ राजेश्वर कुमार, डॉ साजिदा अंजुम, डॉ आलोक कुमार, डॉ दिलीप कुमार, डॉ नवीन कुमार आदि मौजूद रहे.

Advertisements

#Muzaffarpur #news #lscollege

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.