www.goltoo.in

Muzaffarpur News कॉलेज के छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं – प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

April 28, 2023 | by Goltoo

campue-placement2

Muzaffarpur 28 April : Muzaffarpur News लंगट सिंह कॉलेज में एचसीएल कंपनी द्वारा 2022 और 2023 में इंटर विज्ञान गणित पास किए छात्रों के लिए कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया. जानकारी देते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा कि एचसीएल टेकबी प्रोग्राम के तहत इन छात्रों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर हुआ.

Campus placement in LS College
campus placement in LS College

उद्घाटन – प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय

उद्घाटन करते हुए प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने कहा की इस कॉलेज के छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे. प्राचार्य प्रो राय ने कंपनी के अधिकारियों का स्वागत करते हुए स्वागत करते हुए विद्यार्थियों से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में उपस्थित होकर अपनी योग्यता का परीक्षण करने का आह्वान किया. प्रो राय ने कहा इस कैंपस ड्राइव से कॉलेज के छात्रों का जहां मनोबल बढ़ेगा वहीं उन्हें नौकरी के लिए आयोजित लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के व्यवहारिक पहलुओं को जानने समझने का मौका मिलेगा.

campus placement in LS College
Campue placement in LS College HCL Official Rajnish Singh ,Lalit Kishore,Zafar Sultan,Navin

कॉलेज प्लेसमेंट सेल प्रमुख प्रो जफर अहमद सुलतान

कॉलेज प्लेसमेंट सेल के प्रमुख प्रो जफर अहमद सुलतान ने बताया कि आईक्यूएस के सहयोग से सभी विभागो के अंतिम वर्ष के छात्रों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है जिससे प्लेसमेंट ड्राइव के लिए कंपनियों को आग्रह किया जा सके. आज के ड्राइव में कुल 70 छात्र लिखित परीक्षा में शामिल हुए जिनमे से 6 का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया. मौके पर एचसीएल के रजनीश सिंह, डॉ नवीन कुमार, डॉ ललित किशोर, डॉ कुमार बलवंत, डॉ गुंजन कुमार, सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे.

#muzaffarpur #news #lscollege

RELATED POSTS

View all

view all