Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 28 April : National Service Scheme आरडीएस कॉलेज एनएसएस इकाई के तत्वावधान में एनएसएस के छात्र छात्राओं ने भीखनपुर, मुजफ्फरपुर स्कूल के बच्चों के बीच योग कराया और उसके महत्व को बताया।

National Service Scheme
NSS एनएसएस कार्यकर्ता


एनएसएस पदाधिकारी डॉ पयोली ने कहा कि एनएसएस कार्यकर्ता भीखनपुर स्कूल में योग का साप्ताहिक वर्ग चलाएंगे। आज एनएसएस के कार्यकर्ताओं ने साधारण योग एवं श्वास प्रक्रिया की विधियों को बताया। इसके साथ ही योग के तहत शारीरिक क्रियाएं भी कराई गई।


प्राचार्य डॉ अमिता शर्मा ने कहा कि एनएसएस के कार्यकर्ता पूरे एक महीने तक योग, खेल खेल में पढ़ाई, स्वच्छ रहने के तरीके, भाषण कला, पेंटिंग एवं चित्रकारी, खेलकूद, सेवा भावना, आत्म चिंतन एवं प्रार्थनाएं आदि पर वर्ग संचालित करेंगे। एक महीने तक प्रशिक्षण के बाद बच्चों के बीच प्रतियोगिताएं भी कराई जाएंगी।

Advertisements
National Service Scheme
NSS


मौके पर एनएसएस कार्यकर्ता अंजलि, आरती, ज्योति, रत्ना, कृष्णा, सतीश और अनमोल ने बच्चों को योग प्रशिक्षण देने का काम किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ राजीव कुमार, डॉ मीनू कुमारी, डॉ ईला, डॉ गणेश कुमार शर्मा एवं डॉ ललित किशोर ने भी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

#nss #Muzaffarpur #news

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.