Muzaffarpur News
Advertisements

Patna 13 July : Bihar State Swimming Championship 2025 में अंडर-12 सब-जूनियर वर्ग में मुजफ्फरपुर के समायरा रमण और संस्कार रंजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीते। समायरा ने 4 रजत, जबकि संस्कार ने 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया।

Bihar State Swimming Championship 2025

Bihar State Swimming Championship 2025
Bihar State Swimming Championship 2025
Bihar State Swimming Championship 2025
Bihar State Swimming Championship 2025

बिहार राज्यस्तरीय तैराकी प्रतियोगिता 2025 में मुजफ्फरपुर जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया। अंडर-12 सब-जूनियर वर्ग की बालिका प्रतियोगिता में समायरा रमण ने 4 रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 200 मीटर फ्री स्टाइल और 50 मीटर बैकस्ट्रोक में सिल्वर मेडल प्राप्त किया, जबकि 100 मीटर फ्री स्टाइल और एक अन्य स्पर्धा में भी रजत पदक हासिल किए।

वहीं, संस्कार रंजन ने 1 स्वर्ण और 3 रजत पदक जीतकर प्रतियोगिता में धमाकेदार उपस्थिति दर्ज की। उनके इस प्रदर्शन ने मुजफ्फरपुर जिले को गर्व महसूस कराया।

Advertisements

मुजफ्फरपुर स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव श्री कुंदन राज और अध्यक्ष श्री सत्यनारायण प्रसाद ने दोनों प्रतिभावान खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Randhir Verma & Kamal Kishore Memorial Football Tournament में बैरिया फुटबॉल क्लब विजयी

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.