Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 13 July : आज दिनांक 13 जुलाई 2025 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में तृतीय शहीद Randhir Verma & Kamal Kishore Memorial Football Tournament का फाइनल मैच में बैरिया फुटबॉल क्लब ने स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर शाकर फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोल से पराजित किया।

Randhir Verma & Kamal Kishore Memorial Football Tournament

Randhir Verma & Kamal Kishore Memorial Football Tournament

आज दिनांक 13 जुलाई 20 25 को स्थानीय खुदीराम बोस फुटबॉल मैदान में तृतीय शहीद रणधीर प्रसाद वर्मा एवं स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच स्वर्गीय सुरेश अचल सुपर शाकर फुटबॉल क्लब एवं बैरिया फुटबॉल क्लब के बीच खेला गया आज के मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्री प्रेम कुमार सिन्हा,श्री विजय कुमार सिन्हा,डॉक्टर राजीव कुमार ने मुजफ्फरपुर जिला फुटबाल संघ के, मुख्य संरक्षक पंकज कुमार निदेशक जीडी मदर स्कूल, कृष्ण कुमार सिन्हा चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच मयंक कुमार मुन्ना समाजसेवी,हरनाम सिंह, सिकंदर आजम, सुनील कुमार सिंह कार्यकारी सचिव मुजफ्फरपुर फुटबॉल संघ नित्यानंद प्रसाद, रमेश कुमार गुप्ता ,मोहम्मद कासिम, कन्हाई प्रसाद ,महेंद्र कुमार खेल पदाधिकारी एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर , राजीव कुमार सिन्हा पंकज कुमार सिंह गुड्डू चंद्रशेखर कुमार चंदू जी , राजेंद्र प्रसाद कृष्ण कुमार श्रीवास्तव बृजेंद्र चौधरी , अमित रंजन,उभय रंजन, संदीप कुमार, राजकुमार यादव,राजेश सिंह मुरली एवं अन्य की उपस्थिति में दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया.

Randhir Verma & Kamal Kishore Memorial Football Tournament


खेल के शुरुआत दोनों ही टीम में काफी तेज खेल का प्रदर्शन किया लेकिन बैरिया फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 4 ओमान कुमार के द्वारा खेल के 11 मिनट में गोल कर अपनी टीम को एक शून्य से आगे कर दिए इसके बाद दोनों ही टीम में काफी तेज और अच्छे खेल का प्रदर्शन किया और गोल करने का प्रयास किया लेकिन मध्यांतर तक स्कोर एक शून्य का ही रहा ।

Advertisements
Randhir Verma & Kamal Kishore Memorial Football Tournament


मध्यांतर के पश्चात दोनों ही टीम में लगातार एक दूसरे पर आक्रमण करते रहे और गोल करने का प्रयास किया लेकिन खेल के समाप्ति तक दूसरा हाफ गोल रहित रहा खेल के समाप्ति पर बैरिया फुटबॉल क्लब ने सुरेश अचल सुपर शाकर फुटबॉल क्लब को शून्य के मुकाबले एक गोलों से पराजित कर फाइनल मुकाबला जीतकर शाहिद रणधीर वर्मा एवं स्वर्गीय कमल किशोर प्रसाद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।

Randhir Verma & Kamal Kishore Memorial Football Tournament


उपविजेता एवं विजेता टीमों को उपस्थित अतिथियों द्वारा व्यक्तिगत पुरस्कार एवं उपविजेता एवं विजेता कब प्रदान किया गया पुरस्कार वितरण के दौरान टूर्नामेंट में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले सभी निर्णायकों को व्यक्तिगत पुरस्कार से प्रस्तुत किया गया।

Randhir Verma & Kamal Kishore Memorial Football Tournament


पुणे टूर्नामेंट के दौरान खेल फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर के रूप में अपनी भूमिका देने वाले डॉक्टर शाहरुख फिरोज को भी व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
खेल मैदान को खेलने लायक बनाने मे अहम भूमिका निभाने वाले ग्राउंड मैंन मंगरु एवं साउंड सर्विस देने वाले शौकत को भी व्यक्तिगत पुरस्कार से प्रस्तुत किया गया
आज के खेल में बेस्ट ऑफ 22 के रूप में प्रत्येक चिन्ह एवं ₹1000 नगद का पुरस्कार यंग बॉयज फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 10 अनुराग कुमार को दिया गया।
बैरिया फुटबॉल क्लब के सचिव राकेश कुमार पासवान के द्वारा खेल में सर्वश्रेष्ठ गोल करने के लिए बैरिया फुटबॉल क्लब के जर्सी नंबर 4 ओमान कुमार को प्रतीक चिन्ह एवं जर्सी दे कर सम्मानित किया गया।

खेल के दौरान आयोजन समिति के द्वारा श्री प्रेम कुमार,श्री विजय कुमार, डॉक्टर राजीव सिन्हा,संदीप कुमार,अमित रंजन,उभय रंजन,मयंक कुमार मुन्ना, हरनाम सिंह बृजेंद्र चौधरी,नित्यानंद प्रसाद को पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह के रूप में मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
बढ़िया फुटबॉल क्लब के सचिव राकेश कुमार पासवान के द्वारा वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी परिवार कल्याण संघ के सभी सक्रिय सदस्यों को अपनी क्लब की ओर से एक-एक टी शर्ट प्रदान किया गया।

पूरे खेल के दौरान फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर के रूप में डॉक्टर शाहरुख फिरोज के द्वारा अपनी सेवा दी गई।
दीपक कुमार (इंडिया रेफरी) मुख्य निर्णायक ,राहुल कुमार सहायक निर्णायक आमोद कुमार सहायक निर्णायक रमेश कुमार चतुर्थ निर्णायक के रूप में प्रति नियुक्त थे।
टूर्नामेंट सचिव श्री सुधीर कुमार सिंह के द्वारा अंत में टूर्नामेंट के सफलता पूर्वक समापन के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

You may also like to read..

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.